टेलिविज़न के कुछ पॉपुलर चेहरे जो सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं
बॉलिवुड और टेलिविज़न, इंटरटेनमेंट जगत के ये दो चेहरे हैं जिनमें कई ऐसे जाने माने कलाकार है जो हमारे फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं। वहीं आए दिन कोई न कोई नया सीरियल और रियलिटी शो भी दिख जाता है। अब कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को ही ले लीजिए, जहां इस शो ने टीआरपी के सभी रिकार्ड तोड़ दिए वहीं ऑफलाइन यानी यू ट्यूब पर भी अभी तक इसे 2,311,714 लोग देख चुके हैं।
पढ़ें: ऑनलाइन पोर्न साइट ने दिया 3.11 करोड़ का ऑफर
इसी तरह से पिछले साल हुए बिग बॉस के कई कलाकार इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हुए लोगों ने उन्हें काफी सर्च किया जैसे गोहर खान, अरमान कोहरी वहीं जस्सी से पॉपुलर हुई मोना सिंह को भी विवादों के चलते इंटरनेट पर काफी सर्च किया गया। इंटरटेनमेंट से थोड़ा हटकर मास्टर शेफ संजीव कपूर को भी लोगों ने काफी सर्च किया। हम आपके लिए आज कुछ ऐसे ही टेलिविज़न सेलिब्रेटियों की लिस्ट लाए हैं जिन्हें इंटरनेट पर सबसे ज्याद सर्च किया जाता है।
Kapil Sharma
कॉमेडी नाइट से पॉपुलर हुए कपिल शर्मा को आज हर कोई जानता है। भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रेटियों में कपिल शर्मा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वहीं सुनील ग्रोवर जो कॉमेडी नाइट विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभाते थे शो से हटने के बाद कपिल शर्मा को ज्यादा सर्च किया जाने लगा।
Chef Sanjeev Kapoor
खाने की बात हो और संजीव कपूर की बात न किए जाए तो छोड़ा अजीब होगा, मास्टर शेफ इंडिया प्रोग्राम के बाद संजीव कपूर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टेलिविज़न सेलिब्रेटियों में से एक हैं।
Actress Mona Singh
जस्सी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मोना सिंह के फेक एमएमएस कांड के बाद वे भी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में शामिल हो गईं हैं।
Gauhar Khan
चौथी पोज़ीशन पर काबिज़ गौहर खान भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टेलिविज़न हस्ती हैं बिग बॉस 7 के बाद गौहर खान को भारत में काफी सर्च किया गया।
Shweta tiwari
श्वेता तिवारी भोजपूरी फिल्मों के साथ टीवी सीरियल की जानी मानी हस्ती है। राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने अपने ब्वॉय फ्रेंड अभिनव कोहरी से शादी की जिससे बाद उन्हें काफी सर्च किया गया।
Armaan Kohli
बिग बॉस 7 में तनीशा और अरमान के प्यार को तो आप सभी ने देखा होगा। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद अरमान ने बिग बॉस 7 में जो नौटंकी की उसकी वजह से इंटरनेट इन्हें काफी सर्च किया गया।
Kushal Tandon
टीवी के बैड ब्वॉय कुशाल टंडन भी बिग बॉस से काफी पॉपुलर हुए। टीवी कैमरे के सामने कुशाल ने जो गुल खिलाए उसे पूरी दुनियां ने देखा।
Sanaya
टीवी पर इस खूबसूरत सीरियल एक्ट्रेस को "इस प्यार को क्या नाम दूं" जैसे पॉपुलर सीरियल्स की वजह से काफी सर्च किया गया ।
Vivian D'Sena
वीवियन टीवी के पॉपुलर कलाकारों में से एक है मधूबाला और आरके जैसे किरदारों के बाद उन्हें इंटरनेट पर काफी सर्च किया गया।
Karan Wahi
करन वाही भी टेलिवीज़न इंडस्ट्रीज़ का एक पॉपुलर चेहरा है जो चार्मिंग ब्वॉय के रूप में भी जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले करन वाही की शर्टलेस इमेंज काफी वॉयरल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications








