नौकरी सर्च कर रहे हैं तो ट्राई करें ये 3 बेस्ट AI टूल
आज के जमाने में नौकरी सर्च करना एक कठिन काम है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने के बाद कई जगह कम कर्मचारियों के बाद भी नई वैकेंसी नहीं निकल रही हैं। लेकिन यहां पर एआई आपकी थोड़ी मदद कर सकता है, जॉब सर्च करने के लिए साधारण तौर पर हम रैगुलर जॉब पोर्टल का सहारा लेते हैं वहां पर रिज्यूम अपलोड करते है और कंपनी के कॉल का इंतजार करते हैं।
लेकिन AI जॉब टूल इन पोर्टल के मुकाबले थोड़ा अलग तरीके से काम करते हैं। ये आपकी स्किल के आधार पर कुछ चुनिंदा सलाह देते हैं ताकि आपको जल्दी और अच्छी जॉब मिल सके। चलिए आज 3 ऐसे ही टूल्स के बारे में बात करते हैं जिनकी मदद से जॉब सर्च करने के अलावा इससे जुड़ी दूसरी मदद ले सकते हैं।

1. माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट (Microsoft CoPilot)
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट एक एआई- इनेबल रिज्यूमे बिल्डर है। यह नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) की मदद से आपके काम, एक्सपीरियंस, स्किल और उपलब्धियों को एनालाइज़ करता है, और फिर आपकी खूबियों और योग्यताओं को हाइलाइट करके रिज्यूमे जनरेट करता है। इसके अलावा, कोपायलट आपकी प्रोफाइल के आधार पर पर्सनल जॉब भी सजेस्ट करता है।
2. राइटजॉइन.को (RightJoin.Co)
राइटजॉइन.को जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म है जो एआई अलगोरिदम का उपयोग करके नौकरी सर्च करने वालों को अलग-अलग कंपनियों के साथ जोड़ता है। आपकी स्किल, एक्सपीरियंस और वरीयताओं को एनालाइज करके जॉब सजेस्ट करता है। इसके अलावा इसमे एक्सपीरियंस के हिसाब से सैलरी पैकेज का सजेशन भी मिलता है।
3. पेस्केल (Payscale)
पेस्केल एक एआई-इनेबल सैलरी निगोशिएशन टूल है जो आपको आपकी स्किल और एक्सपीरियंस के आधार पर सैलरी डेटा ओर लर्निंग अलगोरिदम की मदद से सैलरी निधार्रित करता है। कभी-कभी हम अपने एक्सपीरियंस के हिसाब से ये नहीं समझ पाते कि हमारी सैलरी कितनी होनी चाहिए। ऐसे में पेस्केल जॉब इंटरव्यू के दौरान सैलरी निगोशिएशन में काफी मदद करता है।
इसके अलावा AI से जुड़े कई दूसरे टूल्स भी है जो जॉब के दौरान आपकी मदद कर सकते हैं। हालाकि ये तीन टूल जॉब सर्च के लिए काफी है जिसमें रिज्यूम से लेकर सैलरी तक डिसाइड कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये तीन टूल बिल्कुल फ्री है, अगर आपको प्रीमियत सर्विस की जरूरत है तभी इनका पेड वर्जन लें वरना फ्री वर्जन से भी काम चला सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








