Home
News

AI फोटो एडिटिंग की दुनिया में धमाल मचाने वाले टॉप 5 ऐप्स, शानदार इमेज सिर्फ एक क्लिक दूर!

आज के डिजिटल युग में अगर आप कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया मैनेजर या ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हैं, तो सिर्फ अच्छा कंटेंट ही नहीं, बल्कि आकर्षक विजुअल्स भी बेहद जरूरी हो गए हैं।

लेकिन हर किसी के पास Photoshop जैसी एडवांस सॉफ्टवेयर सीखने का समय नहीं होता। ऐसे में AI बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल्स आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

AI फोटो एडिटिंग के लिए टॉप 5 ऐप्स

ये टूल्स न सिर्फ काम को आसान बनाते हैं, बल्कि कुछ ही मिनटों में आपकी तस्वीरों को प्रोफेशनल टच दे देते हैं। वो भी बिना किसी टेक्निकल जानकारी के।

आइए जानते हैं टॉप 5 AI फोटो एडिटिंग ऐप्स जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए।

1. Adobe Photoshop

फोटो एडिटिंग की दुनिया में सबसे पुराना और भरोसेमंद नाम Photoshop अब Firefly AI मॉडल के साथ पहले से और स्मार्ट हो गया है।

  • Remove Tool से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं।
  • Generative Fill से फोटो की बैकग्राउंड बढ़ा सकते हैं।
  • Sky Replacement, Match Font, Refine Edge जैसे टूल्स आपके फोटो को बना सकते हैं।
  • इंस्टा-रेडी Photoshop अब प्रो यूजर्स के साथ-साथ शुरुआती लोगों के लिए भी यूजर-फ्रेंडली बनता जा रहा है।

2. Canva

अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन या ब्लॉग डिजाइन करते हैं, तो Canva आपके लिए एक शानदार विकल्प है।
इसके AI टूल्स जैसे

  • Magic Edit
  • Magic Eraser
  • Background Remover
  • AI Frames

आपको मिनटों में प्रोफेशनल ग्राफिक्स बनाने में मदद करते हैं। Canva की इंटरफेस बेहद आसान और यूजर्स के अनुकूल है।

3. Pixlr

Pixlr एक ऐसा टूल है जो यूजर्स को सिंप्लिसिटी और क्रिएटिविटी दोनों का कॉम्बिनेशन देता है।

  • Generative Fill और Generative Expand
  • AI Face Swap प्रोफेशनल रीटचिंग और फन दोनों के लिए
  • ये टूल वेब और ऐप दोनों फॉर्म में उपलब्ध हैं, जिससे आप कहीं से भी काम कर सकते हैं।

4. Imagen

अगर आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, तो Imagen आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यह AI टूल आपकी एडिटिंग स्टाइल को खुद सीखता है और फ्यूचर में उसी हिसाब से फोटो एडिट करता है।

  • Talent AI Profiles से टॉप फोटोग्राफर्स की स्टाइल अपनाएं।
  • Auto Crop, Straighten, Smooth Skin जैसी एडवांस सुविधाएं मिलती हैं।
  • प्री-वेडिंग, पोर्ट्रेट या प्रोडक्ट फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन टूल।

5. Google Photos

Google Photos सिर्फ स्टोरेज नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI एडिटर भी है। Magic Eraser, Magic Editor, Portrait Light, Unblur जैसे फीचर्स से आप अपनी फोटो को मिनटों में बेहतर बना सकते हैं। यह टूल रोजमर्रा के यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो बिना किसी भारी ऐप के क्विक एडिटिंग चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X