Home
News

भीषण गर्मी से राहत देंगे ये कूलर! कम कीमत में धड़ाधड़ हो रही बिक्री

गर्मी ने देश के ज्यादातर हिस्सों में अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ देश में एलपीजी संकट गहराया हुआ है तो दूसरी तरफ आम लोग AC, कूलर-पंखे की खरीदारी में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कोई सस्ता और टिकाऊ जुगाड़ खोज रहे हैं।

हम आपके लिए टॉप 5 कूलर लेकर आए हैं, जिन्हें कम दाम में खरीदा जा सकता है। ये किफायती कूलर न सिर्फ कूलिंग में जबरदस्त हैं बल्कि दिखने में भी अच्छे लगते हैं।

भीषण गर्मी से राहत देंगे ये कूलर! देखें टॉप 5 किफायती Air Coolers

1. Havells Freddo i

यह कूलर कम रेंज में अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें ह्यूमिडिटी को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डेडिकेटेड ह्यूमिडिटी कंट्रोल दिया गया है। 11,500 रुपये वाले इस कूलर में डस्ट प्रोटेक्शन और एडजस्टेबल फ्लैप्स भी दिए गए हैं। कूलर की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से की जा सकती है।

2. Bajaj PX 97 Torque

जो लोग उमस से परेशान हैं उनके लिए Hexacool टेक्नोलॉजी वाला यह कूलर काम का सौदा हो सकता है। अच्छी बात है कि यह कूलर इन्वर्टर पर भी फर्राटे से काम करता है। इसकी कीमत महज 6,499 रुपये है। यह कूलर बहुत कम वॉटर कंजप्शन करता है और कूलिंग भी जबरदस्त देता है।

3. Kenstar Glam 50R

Kenstar का यह कूलर छोटे कमरे के लिए अच्छा है। इसका साइज काफी छोटा है, जिससे आसानी से इसे इधर-उधर किया जा सकता है। इसमें Hydro-dense Honeycomb पैड्स और Quadraflow टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत चारों तरफ बराबर कूलिंग मिलती है। इसकी कीमत 9,990 रुपये है।

4. Symphony Diet 3D 30i

9,900 रुपये की कीमत वाला यह कूलर मल्टी-स्टेज एयर प्यूरिफिकेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसमें डिजिटल टचस्क्रीन और मैग्नेटिक रिमोट दिया गया है। खास बात है कि यह कूलर हाई-टेक कूलर है। इस रेंज में यह कूलर बेस्ट खूबियां ऑफर कर रहा है। इसे गर्मी से राहत पाने के लिए कंसीडर किया जा सकता है।

5. Crompton Ozone 55

चिपचिपाहट से परेशान हैं तो Crompton Ozone 55 को फटाफट घर ले आइए। इस कूलर में दिए गए हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स और आइस चैंबर कमरे को ठंडा रखने का काम करते हैं। इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल भी कंपनी दे रही है। इसकी मदद से आप ह्यूमिडिटी को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। इस कूलर की कीमत 9,299 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X