अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2021 में मिलने वाले टॉप 5 कैमरा स्मार्टफोन
अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2021 का आगाज हो चुका है। इस सेल में आपके पास कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और अन्य चीजों को खरीदने पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर मोबाइल की बात करें तो Redmi, Realme, Mi, और Samsung जैसे ब्रांड के मोबाइल आप बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यहाँ नीचे हमने 5 ऐसे मोबाइल बताए हैं जिनको आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर इन पांचों स्मार्टफोन पर।

Amazon Great Freedom Festival Sale 2021 में मिलने वाले टॉप 5 कैमरा स्मार्टफोन
Redmi Note 10 Pro Max

रेड मी नोट 10 प्रो मैक्स जिसकी वास्तविक कीमत 22999 रुपये हैं लेकिन इस सेल में इस पर 13% का डिस्काउंट मिल रहा है, इस कारण आप इसे 19999 रुपये में खरीद सकते हैं। मोबाइल के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। जबकि इसका कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।
Mi 10i 5G
एमआई 10 आई 5G, इस मोबाइल को भी खरीदना चाहते हैं तो अमेजॉन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में 12 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी इसकी पहले कीमत 24999 रुपये थी लेकिन इस सेल में यह 21999 रुपये में मिल रहा है। इस डिवाइस में आपको 108 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा अल्ट्रा वाइड और मैक्रो मोड के साथ मिलता हैं।
Samsung Galaxy M51
सैमसंग गैलेक्सी M51 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यानि अगर ओरिजिनल प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 30999 रुपये है लेकिन अमेजॉन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में इस पर 29% का डिस्काउंट मिल रहा है और सेल में इसकी कीमत 21999 रुपये है। इस प्रकार कुल 9000 की छूट मिल रही है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का मैन कैमरा और 32 MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Realme 8 Pro

रियल मी 8 प्रो भी एक शानदार पीस है और इसको भी आप अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अगर हम इसके फीचर की बात करें तो Realme के इस हैंडसेट में 6GB RAM और 128GB ROM मिलता है जबकि आप मेमोरी कार्ड डालकर उसे 256GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है और इसमें कैमरा 108MP+8MP+2MP+2MP का मैन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy A22 5G
सैमसंग गैलेक्सी A5 5G पर 8% का डिस्काउंट मिल रहा है। इस मोबाइल में 1GB रैम और 128GB का स्टोरेज मिलता है जबकि अगर ओरिजिनल प्राइस बात करें तो 23999 रुपये है लेकिन इस सेल में यह 21999 रुपये में मिल रहा है। कैमरे की बात करें तो इस हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







