छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं ये 5 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन, सबसे तगड़ा कौन-सा है?
आज का दौर बड़े और भारी स्मार्टफोन्स का है, लेकिन कॉम्पैक्ट फोन की डिमांड आज भी बनी हुई है। ऐसे यूजर्स जो चाहते हैं कि फोन पॉकेट-फ्रेंडली हो, एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सके और फिर भी परफॉर्मेंस पर कोई समझौता न करना पड़े, उनके लिए कंपनियां अब भी छोटे लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप पेश कर रही हैं।
अगर आप भी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं साल 2025 के टॉप 5 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स, जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं।

1. iPhone 16
iPhone 16 हल्का और कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ फ्लैगशिप हार्डवेयर से लैस है। यह iOS यूजर्स के लिए यह एक शानदार पैकेज है। इसमें फास्ट चिपसेट, दो पावरफुल कैमरे और Apple Intelligence सपोर्ट मिलता है। हां, इसका 60Hz डिस्प्ले कुछ लोगों को कम लग सकता है, लेकिन कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह एक बेहतरीन डील है।
2. Samsung Galaxy S25
Galaxy S25 इस लिस्ट का सबसे हल्का और छोटा स्मार्टफोन है। केवल 162 ग्राम वजन और 6.2 इंच के डिस्प्ले के साथ यह बेहद हैंडी है और एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मिलता है Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, सुपर-ब्राइट डिस्प्ले और AI-इंटीग्रेशन। सैमसंग इसके लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करता है।
3. Google Pixel 9 Pro
Google Pixel 9 Pro का 6.3-इंच डिस्प्ले इसे कॉम्पैक्ट की कैटेगरी में सबसे बड़े फोन्स में रखता है, लेकिन फिर भी हैंडहेल्ड और पॉकेटेबल है। यह खासकर कैमरा क्वालिटी की वजह से इस लिस्ट में जगह बनाता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 48MP टेलीफोटो (5x जूम) और हाई-पिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।
4. iPhone 16e
iPhone 16e उन लोगों के लिए है, जो छोटे साइज और iOS के फ्लूइड एक्सपीरियंस को पसंद करते हैं। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो चाहते हैं कि उनका फोन हाथ में हल्का लगे और फिर भी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस दे।
5. OnePlus 13s
OnePlus 13s भी अच्छा कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है। इसमें पावरफुल स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। इसमें फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और OnePlus का ऑक्सीजनOS का स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। मैं पिछले एक महीने से इसे इस्तेमाल कर रहा हूं, और इस दौरान मेरा एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








