Home
News

2020 में लॉन्च किए गए टॉप-5 फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन्स की लिस्ट

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण भले ही कई सेक्टर्स को नुक्सान झेलना पड़ा है, लेकिन स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस साल काफी ग्रोथ देखने को मिली है। कई नई टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स की कमाई ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स के बारे में जो इस साल मेग चेंजर साबित हुए हैं।

Galaxy Note 20 Ultra 5G

Galaxy Note 20 Ultra 5G

डिजाइन के मामले में इस फोन को साल का सबसे खूबसूरत स्मार्टफोन कहा जा सकता है। Galaxy Note 20 Ultra 5G के डिजाइन के साथ इसकी बिल्ड क्वॉलिटी, डिस्प्ले सब कमाल हैं। हालांकि, गेमिंग के दौरान फोन गर्म हो जाता है लेकिन भी इस फोन को परफॉर्मेंस के मामले में भी एक बेहतरीन फोन बताया जा सकता है।

Pixel 4a

Pixel 4a

इस फोन में बहुत ज्यादा कैमरे नहीं दिए गए, डिजाइन के मामले में भी ये फोन एक सामान्य फोन जैसा है। लेकिन फिर भी इस कीमत पर मिलने वाला ये एक शानदार फोन है। इसका साइज कॉम्पैक्ट है जो आपको पसंद आएगा।

Vivo X50 Pro

Vivo X50 Pro

कॉन्टेंट क्रिएटर्स या व्लॉगर्स के लिए ये एक बेस्ट फोन हैं। क्योंकि इसका कैमरा जिंबल जैसा स्टेब्लाइजेशन देता है। कैमरा के अलावा इस फोन का डिजाइन बेहद शानदार है। साथ ही परफॉर्मेंस के लिहाज से भी फोन काफी अच्छा है।

iPhone 12 Pro Max

iPhone 12 Pro Max

हालांकि फोन की कीमत पॉकेट फ्रेंडली नहीं है, लेकिन अगर आप इसे अफॉर्ड कर सकते हैं तो ये एक शानदार फोन हैं। इसके कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस सब इसे बेस्ट फोन में शामिल करते हैं। Mi 10T Pro - इस फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। साथ ही इसकी डिस्प्ले, कैमरा और हार्डवेयर सब मिलाकर इस फोन को पावर पैक्ड बनाते हैं।

Realme X50 Pro 5G

Realme X50 Pro 5G

ये इस कैटिगरी का वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन कहा जा सकता है। 5G से लेकर इस स्मार्टफोन में ऐसा सबकुछ है जो एक फ्लैगशिप में होना चाहिए। हालांकि यहां वायरलेस चार्जिंग की कमी जरूर है लेकिन डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के लिहाज से ये फोन बेहतरीन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even though many sectors have suffered due to the Corona epidemic in the year 2020, the smartphone industry has seen a lot of growth this year. Smartphones equipped with many new technologies were launched. Let us tell you today about some such premium smartphones which have proved to be meg changers this year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X