Home
News

कम कीमत, पावरफुल प्रोसेसर और जबरदस्त कैमरा; 15000 रुपये में टॉप 5 स्मार्टफोन

Top 5 Smartphone under 15000: कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? लेकिन मार्केट में ढेरों ऑप्शंस देखकर कन्फ्यूज हैं? तो परेशान न हों, हम आपकी मदद करने वाले हैं। यहां कुछ परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है, जिन्हें 15,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

इन स्मार्टफोन्स में न केवल दमदार परफॉर्मेंस मिलती है, बल्कि बड़ी और क्वालिटी डिस्प्ले का भी मजा लिया जा सकता है। इस लिस्ट में Vivo, POCO और Infinix जैसे ब्रांड्स के फोन शामिल हैं। आइए, जानते हैं इन टॉप बजट स्मार्टफोन्स के बारे में।

15000 हजार से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Vivo T4x 5G

वीवो का यह बजट 5G स्मार्टफोन शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.72 इंच की Full HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है।

POCO M7 Pro 5G

इस प्राइस सेगमेंट में POCO M7 Pro 5G एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसमें 6.67 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर और 5,110mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Moto G35 5G

मोटोरोला का यह फोन भी इस रेंज में अच्छा विकल्प है। इसमें 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

Infinix Note 50s 5G+

अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल फोन की तलाश में हैं तो Infinix Note 50s 5G+ आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.78 इंच की Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का दम रखता है।

Samsung Galaxy M16 5G

सिर्फ 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाला Samsung Galaxy M16 5G इस लिस्ट में सबसे भरोसेमंद फोन माना जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का Full HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2340 पिक्सल) दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 6 साल तक एंड्रॉइड अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें टैप-एंड-पे फंक्शन वाला Samsung Wallet भी दिया गया है, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक प्रीमियम ऑप्शन बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X