₹20,000 से कम में कर्व्ड डिस्प्ले वाले टॉप 5 स्मार्टफोन, किसे खरीद सकते हैं आप
₹20,000 से कम में कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है? लेकिन मार्केट में ढ़ेरों ऑप्शन देखकर कन्फ्यूज हो हैं। अगर हां... तो टेंशन नहीं लेनी।
क्योंकि हम आपके लिए टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं। जिनमें कर्व्ड डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलती हैं। इस लिस्ट में रियलमी, पोको समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं।

Motorola G85 5G
वीगन लैदर फिनिश के साथ आने वाला Motorola G85 5G लिस्ट का पहला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन है। पिछले साल लॉन्च किए फोन में 6.7-इंच FHD+ P-OLED curved डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 nits है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
Realme P3 Pro
₹20,000 से कम में Realme P3 Pro भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.78-inch Quad-Curved EdgeFlow स्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसे ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से IP66/IP68/IP69 रेटिंग मिली हुई है। सेगमेंट में फोन तगड़ी खूबियां ऑफर कर रहा है।
Infinix Note 50s 5G+
अफोर्डेबल सेगमेंट में यह फोन भी अच्छी खूबियां ऑफर करता है। इसमें 6.78-इंच Full HD+ 3D curved AMOLED डिस्प्ले है, जो 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर चलता है।
HONOR X9c
यह स्मार्टफोन 20,000 से कम में ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 6.78-इंच curved AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700x1224 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 108MP रियर कैमरा मिल रहा है।
POCO X7
पोको एक्स7 में भी 1.5K 3D curved AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। फोन में एडवांस वेट टच डिस्प्ले 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी कीमत 20,000 से कम है।


Click it and Unblock the Notifications








