Home
News

30000 रुपये के अंदर Top 5 स्मार्टफोन, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस!

2025 में 30,000 रुपये के बजट सेगमेंट में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए। कंपनियों ने इस साल अपने फ्लैगशिप फीचर्स को भी मिड-रेंज फोन्स में शामिल किया। इनमें टेलीफोटो कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट मिलता है। लिस्ट में कई बेहतरीन स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए चेक करते हैं पूरी लिस्ट...

30000 रुपये के अंदर Top 5 स्मार्टफोन

1. OnePlus Nord CE 5

कीमत: ₹24,999 से शुरू

OnePlus Nord CE 5 ने अपनी स्मूद और फ्लूइड परफॉर्मेंस के कारण इस सेगमेंट में खास जगह बनाई। Dimensity 8350 Apex चिपसेट, बड़ा 7,100mAh बैटरी बैकअप, 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। OxygenOS की साफ-सुथरी और फास्ट परफॉर्मेंस इसे और बेहतर अनुभव देती है। हालांकि, फोन में स्टीरियो स्पीकर्स नहीं हैं और फ्रंट कैमरा औसत दर्जे का है।

30000 रुपये के अंदर Top 5 स्मार्टफोन

2. OPPO K13 Turbo

कीमत: ₹27,999

गेमिंग के लिए इस साल OPPO K13 Turbo ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। Dimensity 8450 चिपसेट, इन-बिल्ट कूलिंग फैन और एयर डक्ट की मदद से यह फोन BGMI जैसे गेम्स में लगातार 115FPS तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है। लम्बे सेशन में भी फोन गर्म नहीं होता, जिससे गेमिंग का एक्सपीरियंस टॉप-क्लास रहता है। इसके कैमरा औसत हैं, लेकिन मनोरंजन और गेमिंग के लिए यह एक पावरफुल पैकेज है।

30000 रुपये के अंदर Top 5 स्मार्टफोन

3. Vivo T4

कीमत: ₹21,999

Vivo T4 अपनी बड़ी 7,300mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के कारण बैटरी कैटेगरी में सबसे आगे रहा। हल्के वजन और 7.89mm पतले डिजाइन के बावजूद फोन 18 घंटे का PCMark बैटरी बैकअप देता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। 90W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कैमरा सेटअप में अल्ट्रावाइड लेंस की कमी जरूर महसूस होती है।

30000 रुपये के अंदर Top 5 स्मार्टफोन

4. Vivo T4 Pro

कीमत: ₹27,999

Vivo T4 Pro कैमरा परफॉरमेंस में सबसे आगे रहा। इसके 50MP मेन सेंसर और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस ने डिटेल्ड और पंची तस्वीरें दीं। 10x से ऊपर की तस्वीरें भी AI की मदद से काफी यूजफुल निकलती हैं। जहां Realme 15 Pro बेहतर नैचुरल टोन देता है, वहीं टेलीफोटो न होने की वजह से वह पीछे रह जाता है। T4 Pro का कैमरा डे-लाइट फोटोग्राफी में बेहद प्रभावशाली रहा।

5. Nothing Phone (3a) Series

कीमत: Nothing Phone (3a) - ₹24,999
Phone (3a) Pro - ₹29,999

Nothing OS की साफ, हल्की और अनोखी डिजाइन भाषा ने इस सेगमेंट में इसे सबसे अच्छा सॉफ्टवेयर अनुभव वाला फोन बना दिया। डॉट-मैट्रिक्स विज़ुअल्स, कस्टमाइजेबल क्विक सेटिंग्स और Essential Space जैसे फीचर्स इसे बाकी ब्रांड्स से अलग बनाते हैं। सबसे कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ यह एक लगभग ब्लॉट-फ्री एक्सपीरियंस देता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X