Raksha Bandhan 2021: इस रक्षा बंधन अपनी बहिन को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन
भाई और बहिन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2021) बहुत नजदीक आ रहा है। यह त्योहार पूरे भारत में इस साल यानि 2021 में 22 अगस्त को रहने वाली है। इस त्योहार पर आप भी अपनी प्यारी बहनों को स्मार्टफोन गिफ्ट में दे सकते हैं। यदि आप सेलेक्ट नहीं कर पा रहे है, तो कोई बात नहीं। हमने यहाँ टॉप 5 स्मार्टफोन बताए है जो 15000 रुपए के अंदर आते हैं और आप अपनी सिस्टर को गिफ्ट कर सकते हैं।

रक्षा बंधन 2021 पर अपनी बहिन को गिफ्ट कर सकते हैं ये स्मार्टफोन
Realme Narzo 30 (4G)
12,499 रुपये की कीमत वाला, Realme Narzo 30 एक नए डिज़ाइन के साथ आता है। इसका प्रोसेसर काफी पावरफुल है और एक FHD + डिस्प्ले प्रदान करता है। डिवाइस के बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ लेंस और LED फ्लैश मिलता है। जबकि फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता हैं।
Poco M3 Pro 5G
पोको ने हाल ही में देश में एक नया स्मार्टफोन - पोको एम3 प्रो 5जी लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन डुअल 5G सपोर्ट के साथ MediaTek डाइमेंशन 700 चिपसेट, 48MP ट्रिपल कैमरा और 5000 mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Poco M3 Pro तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है: पावर ब्लैक, कूलब्लू और पोको येलो। इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
Xiaomi Redmi Note 10T
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने हाल ही में भारत में अब तक का सबसे सस्ता 5G वेरिएंट Redmi Note 10T लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। Redmi Note 10T 5G जो डाइमेंशन 700 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 48MP कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Realme 8 5G
13,999 रुपये की कीमत पर, Realme ने लॉन्च किया Realme 8 5G, जो 8.5 mm सुपर स्लिम बॉडी के साथ सेगमेंट में सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है और यह 6.5 इंच 90Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें दो 2-2 मेगापिक्सेल के कैमरे भी मिलते हैं। रियर कैमरा सेटअप में ऑटोफोकस भी मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy M32
14,999 रुपये की कीमत पर, सैमसंग गैलेक्सी एम 32 आता है। इसमें 20MP के सेल्फी कैमरे के साथ, फोन में शानदार फ्रंट कैमरा भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







