Home
News

टॉप 5 वेबसाइट जहां से फ्री QR कोड बना सकते हैं

By Roith

QR (क्विक रेस्पॉन्स) कोड सिर्फ गूगल-पे, पेटीएम, फोन-पे में ही प्रयोग नहीं किए जाते बल्‍कि इनकी मदद से आप किसी वेबसाइट के लिंक पर जा सकते है, किसी भी मीडिया फाइल में सीधे पहुंच सकते है या फिर कोई भी पेज सीधे ओपेन कर सकते हैं। अब इन QR कोड को आप अपने पर्सनल यूज़ के लिए भी बना सकते हैं वो भी एक दम फ्री में चलिए 5 ऐसी वेबसाइट के बारे में जानते हैं जहां से आप खुद का डिज़ाइन किया हुआ QR कोर्ड बना सकते हैं और उसे अपने दोस्‍तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

टॉप 5 वेबसाइट जहां से फ्री QR कोड बना सकते हैं

1. क्‍यूआर कोड मंकी (QRCode Monkey) - क्‍यूआर कोड मंकी एक पॉपुलर वेबसाइट है जिसे यूज़ करना काफी आसान है इसमें कोड को कस्‍टमाइज़ भी कर सकते हैं जैसे उनका कलर बदलना, पैटर्न सलेक्‍ट करना। इसकी मदद से आप लिंक, ईमेल, कॉन्टैक्ट जानकारी के लिए QR कोड बना सकते हैं।

2. QR कोड जनरेटर (QR Code Generator) - ये एक सिंपल कोड जनरेटर वेबसाइट है जिसमें अलग-अलग तरह के QR कोड जैसे वेब लिंक, पेज, ईमेल, व्हाट्सएप लिंक जैसे कई दूसरे क्‍यूआर कोड बनाए जा सकते हैं। आप इसमें प्‍लेन और कलर QR कोड दोनों बना सकते हैं।

3. क्यूआर कोड ट्रेजर हंटर (QR Code Treasure Hunt Generator) - इसमें स्टैटिक और डायनेमिक दोनों तरह के QR कोड बनाए जा सकते हैं रेजर हंटर पर व्हाट्सएप लिंक, वेब लिंक, वीडियो लिंक के अलावा अलग-अलग तरह के QR कोड जेनरेट कर सकते हैं।

4. क्यूआर टाऊन (QRTown) - ये भी एक फ्री वेबसाइट है जहां से आप अपनी पसंद का क्‍यूआर कोड बना सकते हैं, इसमें जगह ट्रैकिंग, मल्‍टीलैग्‍वेज और डायनेमिक QR कोड जैसे फीचर दिए गए हैं।

5. नैनोक्यूआर (Nanoqr) - नैनोक्‍यूआर एक ओपन सोर्स QR कोड जेनरेटर है जिसकी मदद से आप अपने वेबपेज पर क्‍यूआर कोड लगा सकते हैं। इसकी मदद से छोटे और कॉम्पैक्ट QR कोड बनाए जा सकते हैं।

इस तरह से आप इन वेबसाइटों की मदद से बिना पैसे खर्च किए फ्री में QR कोड बना सकते हैं। आपको सिर्फ अपनी जरूरत के अनुसार सही प्रकार का QR कोड बनाना है और फिर उसे प्रिंट या शेयर करना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 free websites - QRCode Monkey, QR Code Generator, QRHunter, QRTown, and Nanoqr help create QR codes for free to share links, text, contacts, etc.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X