2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 यूट्यूबर
यूट्यूब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाता है। साथ ही यूट्यूब कमाई का भी सबसे बड़ा साधन है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन ऐसे में 9 साल का बच्चा रेयान काजी लोगों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बन सकता है। रेयान काजी ने साल 2020 में अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। इसी के साथ ये बच्चा लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यू-ट्यूबर बन गया है।

रेयान काजी की कमाई
साल 2020 में रेयान ने यूट्यूब के जरिए 30 मिलियन डॉलर यानि करीब 218 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये बच्चा सिर्फ 9 साल का है और एक टॉय रिव्यूअर है जो अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों के खिलौने का रिव्यू करता है। इनकी वीडियोज को करोड़ों की संख्या में व्यूज़ मिलते हैं।
बता दें कि साल 2019 में रेयान की कमाई 191 करोड़ रुपए थी। वहीं साल 2018 में 125 करोड़। रेयान लगातार तीन सालों से नंबर 1 पर बरकरार है। रेयान अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए खिलौनों के बारे में जानकारी देता है। उसके चैनल के 2.7 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।
रेयान के चैनल का नाम Ryan's World है। रेयान काजी अपने चैनल पर बच्चों के खिलौने का अनबॉक्सिंग करता है और वीडियो बनाता है। रेयान खिलौने के साथ खेलते हुए भी वीडियो बनाता है। रेयान के कई वीडियो को एक अरब बार देखा गया है। वहीं चैनल के कुल व्यूज 43.9 अरब है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 यूट्यूबर
रेयान काजी- 29.5 मिलियन डॉलर (करीब 218 करोड़ रुपये)
मिस्टर बीस्ट (Jimmy Donaldson)- 24 मिलियन डॉलर (करीब 177 करोड़ रुपये)
ड्यूड परफेक्ट- 23 मिलियन डॉलर (करीब 170 करोड़ रुपये)
रेट एंड लिंक (Rhett and Link)- 20 मिलियन डॉलर (करीब 148 करोड़ रुपये)
मार्कीप्यायर- 19.5 मिलियन डॉलर (करीब 144 करोड़ रुपये)


Click it and Unblock the Notifications








