ये स्मार्ट डिवाइस बढ़ाएंगे त्यौहार की रौनक, सस्ता फोन भी लिस्ट में शामिल
त्योहारों का मौसम आ चुका है! घर की सफाई, मिठाइयाँ और लाइटिंग के साथ अब वक्त है अपने गैजेट्स को भी अपग्रेड करने का। इस बार दीवाली पर अगर आप खुद के लिए या अपने किसी खास को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये 6 शानदार गैजेट्स आपके फेस्टिव सीजन को और भी खास बना सकते हैं, जिनमें है दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और बजट-फ्रेंडली प्राइस।

1. ViewSonic M1 Max
अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो ViewSonic M1 Max प्रोजेक्टर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें इनबिल्ट Google TV सपोर्ट है, जिससे आप Netflix, YouTube, Disney+ जैसी ऐप्स बिना किसी एक्सट्रा डिवाइस के चला सकते हैं। यह Full HD 1080p क्वालिटी और ToF ऑटोफोकस के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है।
कीमत: ₹1,05,240
2. itel ZENO 20
itel का नया ZENO 20 स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो स्टाइल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। इसमें IP54 रेटिंग है यानी यह पानी के छींटों और धूल से सेफ रहता है। फोन में मौजूद Aivana AI वॉइस असिस्टेंट आपकी कई डेली टास्क्स को आसान बनाता है।
कीमत: ₹5,174 (Amazon पर उपलब्ध)
3. Noise Pro 6 Smartwatch
अगर आप फिटनेस को लेकर सीरियस हैं या एक्टिव रहना चाहते हैं, तो Noise Pro 6 Smartwatch आपके लिए सही साथी है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप ट्रैकिंग जैसी हेल्थ फीचर्स हैं। साथ ही इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स, बड़ा 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं।
कीमत: ₹5,000
4. Lenovo LOQ 12th Gen Laptop
जो लोग परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते, उनके लिए Lenovo LOQ 12th Gen एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें Intel 12th Gen प्रोसेसर और NVIDIA ग्राफिक्स कार्ड मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाते हैं। 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले शानदार विजुअल अनुभव देता है।
कीमत: ₹68,370
5. Samsung Galaxy Tab S11 Ultra
यह टैबलेट उन लोगों के लिए है जो लैपटॉप जैसी परफॉर्मेंस के साथ पोर्टेबिलिटी चाहते हैं। इसमें है बड़ा AMOLED डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट और Android 16 के साथ One UI 8 जो AI फीचर्स को और बेहतर बनाता है।
कीमत: ₹1,04,999
6. itel Rhythm Echo Earbuds
itel ने अपने नए Rhythm Echo ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जो डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में शानदार हैं। इसमें Quad Mic ENC टेक्नोलॉजी दी गई है जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करती है। 45ms लो-लेटेंसी के साथ यह गेमर्स और स्ट्रीमर्स के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है। IPX4 वाटर रेजिस्टेंस, टच कंट्रोल्स और AI वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ ये ईयरबड्स ₹1,199 की कीमत में मार्केट में उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








