Home
News

दुनिया की 5 बड़ी कंपनियों ने बंद किये Foldable Phone प्रोजेक्ट!, कारण यहां जानिए

अगर आप भी फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल फोन्स का भविष्य खत्म होता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फोल्डेबल फोन मार्केट से जल्द गायब हो सकते हैं। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि, Oppo और Vivo फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट से हाथ खींचने की प्लानिंग कर रहे हैं।

दुनिया की 5 बड़ी कंपनियों ने बंद किये Foldable Phone प्रोजेक्ट!

वहीं अभी एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, पांच बड़े ब्रांड फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाना बंद करने वाले हैं। तो चलिए आपको आगे इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

जैसा कि, आपको पता है कि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मार्केट में दस्तक दिए ज्यादा समय नहीं हुआ है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने 2021 में अपने पहले फोल्डेबल फोन को मार्केट में पेश किया था। तो वहीं, वीवो ने 2022 में अपना पहला डिवाइस लॉन्च किया था।

दुनिया की 5 बड़ी कंपनियों ने बंद किये Foldable Phone प्रोजेक्ट!

वनप्लस ने अभी हाल ही में OnePlus Open नाम से अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। लेकिन फेमस चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो दुनिया की 5 बड़ी स्मार्टफोन्स कंपनियां फोल्डेबल फोन प्रोजेक्ट्स को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी में हैं।

हालांकि टिप्स्टर ने अभी तक कंपनियों के नाम और कारण का खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें, अभी वर्तमान में Samsung के फोल्डेबल फोन्स का मार्केट में दबदबा है। सैमसंग सबसे ज्यादा शेयर के साथ टॉप पर बनी हुई है।

इतना ही नहीं कंपनी अपने Z सीरीज के फोल्डेबल फोन के अगले मॉडल पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ट्रिपल फोल्डिंग मॉडल भी बनाने की तैयारी में है।

हाल ही में Oppo और Vivo को लेकर रिपोर्ट आई थी कि, दोनों कंपनियां अब फोल्डेबल फोन बनाना बंद करने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो वनप्लस भी फोल्डेबल लाइनअप को रोक सकती है।

ओप्पो और वीवो के फोल्डेबल फोन बैन के पीछे की एक वजह कंपनियों का मार्केट शेयर गिरना बताया जा रहा है। आपको बता दें, फिलहाल कंपनियों की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The world's 5 biggest smartphone companies will stop foldable phone projects. Recently there was a report about Oppo and Vivo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X