20,000 रुपए से कम में बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट
आप गेम खेलने के शौकिन हैं, और एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं क्योंकि उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिनकी कीमत 20,000 रुपए से कम हैं और वो गेम खेलने के लिए बेहतर स्मार्टफोन है। आइए हम आपको ऐसे 5 स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Realme 7
इस फोन के बेस वेरिएंट के बारे में बात करें तो उसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के तौर पर किया गया है। इसके साथ फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन का प्रोसेसर, रैम और बैटरी इसे बजट रेंज में एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन बनाती है।
Motorola One Fusion+
इस फोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया था, जिसकी कीमत 16,999 रुपए थी। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है। इसके साथ फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन का प्रोसेसर, रैम और बैटरी इसे बजट रेंज में एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन बनाती है।
Redmi Note 9 Pro Max
इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है जिसका कीमत अभी 14,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 17,499 रुपए है।
इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने 8 जीबी LPDDR4X RAM के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बेहद पॉवरफुल और लंबे बैकअप वाली बैटरी भी दी है जो 30W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन का प्रोसेसर, रैम और बैटरी इसे बजट रेंज में एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन बनाती है।
Poco X3
इस लिस्ट में पोको का स्मार्टफोन भी शामिल है, जिसका नाम Poco X3 है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 732G , Octa Core प्रोसेसर दिया है। वहीं इसकी बैटरी भी 6000 एमएएच की है। लिहाजा, इस फोन का प्रोसेसर, रैम और बैटरी इसे मिड रेंज में एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन बनाती है।
Realme X7
इस फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है और इस लिस्ट में यह सबसे नया और अच्छा स्मार्टफोन है। Realme X7 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के रूप में MediaTek Dimensity 800U SoC को शामिल किया है। इस फोन में कंपनी ने 4300 एमएएच की एक बैटरी दी है जो 50W के SuperDart Charge के साथ आती है।
इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 19,999 रुपए रखी है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत कंपनी ने 21,999 रुपए रखी है। इस फोन की पहली सेल 12 फरवरी को फ्लिपकार्ट पर होगी। लिहाजा यह फोन भी गेमिंग के लिए एक बहुत अच्छा स्मार्टफोन है।


Click it and Unblock the Notifications








