Home
News

बिना बिजली के चलते हैं ये गैजेट

जानकारों के अनुसार आने वाले समय में उर्जा की कमी को पूरा करने के लिए सोलर पैनल एक अहम भूमिका निभाएंगे। भविष्‍य में सोलर पैनल का प्रयोग राजमर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाले गैजेटों में भी किया जाएगा। आज हम आप 10 ऐसे गैजेटों के बारे में बताएंगे जो बिना बिजली के सूर्य की रोशनी से काम करेंगे।

सोलर शावर

सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए सोलर वॉटर हीटर तो आपने देखा ही होगा। मगर गर्मियों में टैंक का पानी इतना गर्म हो जाता है कि उससे नहाना काफी मुश्किल होता है ऐसे में सोलर पैनल से लैस यह सोलर पॉवर शावर न सिर्फ आपको ठंडा पानी मुहैया कराएगा बल्कि इसे कहीं भी आसानी से रख कर शावर का मजा लिया जा सकता है।

सोलर स्‍ट्रैप

अगर आप ट्रैवल फोटोग्राफर है और बार-बार कैमरे को चार्ज करने के झ़झट से तंग आ चुके है तो ये शानदार सन्‍नी स्‍ट्रैप न सिर्फ आपके कैमरे को चार्ज करते रहेंगे बल्कि, इन स्‍ट्रैप में आप अपने कैमरे को अटैच कर साधारण स्‍ट्रैप की तरह प्रयोग कर सकते हैं। सोलर स्‍ट्रैप कम रोशनी में भी कैमरे को फुल चार्ज कर देंगे।

सनी चेयर

देखने में भले ही आपको इसकी आकृति अनोखी लगे मगर इस अनोखी सोलर चेयर में न सिर्फ आप आराम कर सकते है बल्कि रात में यहीं चेयर आपके गार्डेन में चार चांद लगा देगी। दिन में यह सोलर चेयर अपने आप चार्ज हो जाती है और रात होते ही इसमे लगे एलईडी बल्‍ब जल उठते हैं।

सोलर बैग

अगर आप अपने साथ टैबलेट पीसी, आईपैड और स्‍मार्टफोन जैसे गैजेट ले कर चलते है तो आपको यह अनोखा सोलर बैग जरूर पसंद आएगा। इस बैग के बाहरी भाग में सोलर के छोटे-छोटे पैनल लगे हुए है तो दिन की रोशनी में चार्ज हो जाता है, इस बैग में आप अपने आईपॉड या फिर टैबलेट को रख कर चार्ज कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X