पासवर्ड बनाते समय इन नामों को न करें कभी इस्तेमाल, चंद सैकंड में हैकर्स उड़ा देंगे आपकी पर्सनल डिटेल्स
सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कंपनी नॉर्डपास (NordPass) जो हर साल टॉप सबसे ज्यादा कॉमन पासवर्ड्स की लिस्ट जारी करता है। कॉमन पासवर्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के डेटा आसानी से चुराया जा सकता है। लिस्ट में ऐसे पासवर्ड शामिल हैं जिन्हें हैकर्स और साइबर अपराधी कुछ ही मिनटों में हैक कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसे कॉमन यानी साधारण पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके सोशल मीडिया या बैंक अकाउंट इत्यादि को चंद सैकंडों में हैक किया जा सकता हैं।

इन पासवर्ड को कभी न करें इस्तेमाल
हमने यहाँ कुछ उन कॉमन पासवर्ड के नाम बताये है जिसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और यह सूची NordPass ने जारी की है, तो आइए इन कॉमन पासवर्ड पर एक नजर डालते है:
Abhishek, Aditya, Ashish, Anjali, Archana, Anuradha, Deepak, Dinesh, Ganesh, Gaurav, Gayathri, Hanuman, Hariom, Harsha, Krishna, Khushi, Karthik, Lakshmi, Lovely, Manish, Manisha, Mahesh, Naveen, Nikhil, Priyanka, Prakash, Poonam, Prashant, Prasad, Pankaj, Pradeep, Praveen, Rashmi, Rahul, Rajkumar, Rakesh, Ramesh, Rajesh, Sairam, Sachin, Sanjay, Sandeep, Sweety, Suresh, Santosh, Simran, Sandhya, Sunny, Tinkle और Vishal
तो अगर आपने भी इनमें से कोई पासवर्ड लगा रखा है तो उसको बदलकर कोई अच्छा और स्ट्रॉन्ग यानी मजबूत पासवर्ड लगा लें, अन्यथा कभी भी आपके अकाउंट को हैक किया जा सकता है।
एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड क्या होता है?
जैसा कि शायद आप भी जानते हैं कि अधिकांश लोग पासवर्ड में अपना नाम या जन्म की तारीख अथवा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो कि बहुत कॉमन पासवर्ड है और ऐसे पासवर्ड को हैक करना बहुत आसान है। इसलिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसे पासवर्ड को सेट नहीं करके कोई मजबूत पासवर्ड सेट करना चाहिए। स्ट्रॉन्ग पासवर्ड में आप किसी का नाम के साथ कोई स्पेशल कैरेक्टर जैसे #, $, % जैसे कैरेक्टर रख सकते हैं।
एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड कैसे सेट करें?
मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए हमने नीचे कुछ टिप्स बताये है जिन्हें फॉलो करके आप एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बना सकते हैं।
- जब भी पासवर्ड बनाये हैं तो उसमें अक्षर, नंबर, स्पेशल कैरेक्टर तीनों का मिश्रण करके बनाएं। उदाहरण के लिए example23$#% ऐसे।
- कभी भी पासवर्ड बनाएं तो खुद का नाम, मोबाइल नंबर या जन्मदिन की तारीख को न इस्तेमाल करें।
- अपने जितने भी सोशल मीडिया अकाउंट है या बैंक अकाउंट है उसके पासवर्ड उनको हमेशा बदलते रहें।
- कभी भी एक ही पासवर्ड का दोबारा इस्तेमाल न करें।
- कभी भी दो अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल न करें।


Click it and Unblock the Notifications







