Home
News

ट्राई ने 200 एसएमएस से रोक हटाई

ट्राई ने 200 एसएमएस से रोक हटाई

कारपोरेट घरानों को एक बड़ी राहत देते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने स्वत: प्रौद्योगिकी प्रणाली के जरिये भेजे जाने वाले एसएमएस पर निश्चित सीमा की पाबंदी हटा ली है। ट्राई ने अनचाही कॉल्‍स और एसएमएस पर लगाम के लिए प्रति सिम प्रतिदिन एसएमएस की सीमा 200 एसएमएस तय की है लेकिन अब ऐसी प्रणाली जहां एसएमएस स्वत: उत्पन्न होता है, के लिए यह सीमा हटा ली गई है।

ट्राई के सलाहकार ए राबर्ट जे रवि ने एक बयान में कहा, ट्राई को हितधारकों से प्रस्तुतीकरण मिला था कि 200 एसएमएस की पाबंदी की वजह से वे मशीन से मशीन और व्यक्ति से मशीन तक एसएमएस नहीं भेज पा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि नियामक को विभिन्न कंपनियों से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग मिली थी। रवि ने कहा कि इन पर विचार के बाद ट्राई ने मशीन से मशीन या व्यक्ति से मशीन को भेजे जाने वाले एसएमएस की सीमा से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया।

इस तरह की सेवाओं में रेडियो टैक्सी की बुकिंग पर ड्राइवर या टैक्सी की जानकारी, किसी वस्तु की डिलिवरी की तारीख, किसी शिकायत को सुनने की तारीख और शिकायत सुनने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की जानकारी आदि शामिल हैं। ट्राई ने सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे मशीन से मशीन या व्यक्ति से मशीन मामले में एसएमएस की 200 की सीमा को लागू न करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X