Home
News

TRAI Report October 2025: Jio ने जोड़े 20 लाख नए यूज़र, Airtel और BSNL की भी ज़बरदस्त बढ़त

टेलीकॉम सेक्टर लगातार विस्तार कर रहा है और TRAI की अक्टूबर 2025 की नई रिपोर्ट इसके साफ संकेत देती है। लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत के कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 123.1 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें से 118.4 करोड़ मोबाइल यूजर हैं।

मोबाइल सब्सक्राइबर बेस में पिछले महीने की तुलना में 0.19% की मामूली बढ़त देखी गई है, जो देशभर में नई कनेक्टिविटी और 4G/5G सेवाओं के विस्तार के चलते संभव हुआ है।

Jio ने जोड़े 20 लाख नए यूजर्स

Jio ने जोड़े सबसे ज़्यादा नए सब्सक्राइबर

अक्टूबर में भी Reliance Jio ने एक बार फिर साबित किया कि देश के टेलीकॉम मार्केट पर उसकी पकड़ बेहद मज़बूत है। TRAI डेटा के अनुसार, Jio ने अक्टूबर 2025 में 19.97 लाख नए मोबाइल यूजर जोड़े हैं।

इसके साथ ही कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 48.47 करोड़ हो गया है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनाए रखता है।

Jio की ग्रोथ के प्रमुख कारण

  • 4G और 5G का तेज़ी से विस्तार
  • ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूती
  • सस्ती और आकर्षक रिचार्ज योजनाएं
  • बेहतर कॉल क्वालिटी और डेटा स्पीड

2024 से ही Jio लगातार मजबूत ग्रोथ बना रहा है, और 2025 में भी यह रफ्तार थमती नज़र नहीं आ रही।

Airtel ने भी दिखाया दम

Bharti Airtel ने भी इस महीने शानदार परफॉर्मेंस दर्ज की। कंपनी ने अक्टूबर में 12.52 लाख नए यूज़र जोड़े, जिससे इसका कुल मोबाइल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 39.36 करोड़ हो गया है।

सितंबर में यह आंकड़ा 39.24 करोड़ था, यानी Airtel की स्थिर और मज़बूत बढ़त जारी है। हाई ARPU वाले प्रीमियम ग्राहकों में कंपनी की पकड़ और मजबूत हो रही है, जिसके चलते Airtel देश का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है।

BSNL की धमाकेदार वापसी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अक्टूबर 2025 में सभी को चौंकाते हुए बड़ी छलांग लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 26.90 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े।

4G रोलआउट शुरू होते ही BSNL की ग्रोथ तेजी पकड़ चुकी है, खासकर Tier-2 शहरों, Tier-3 मार्केट्स और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका दबदबा दिखेगा।

BSNL का कुल मोबाइल सब्सक्राइबर बेस अब 9.25 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। यह वृद्धि संकेत देती है कि नया 4G अपग्रेड कंपनी के लिए गेम-चेंजर बन रहा है।

Vi की परेशानियां जारी

जहां बाकी टेलीकॉम कंपनियां ग्रोथ दिखा रही हैं, वहीं Vodafone Idea (Vi) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अक्टूबर में Vi ने 20.83 लाख यूज़र खो दिए हैं।

सितंबर में Vi के पास 20.28 करोड़ यूज़र थे, जो अब घटकर 20.07 करोड़ रह गए हैं। कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।

नेटवर्क सुधार में कम निवेश

  • धीमी 4G/5G विस्तार
  • यूजर रिटेंशन की समस्या
  • ब्रॉडबैंड यूजर 1 बिलियन की सीमा के बेहद करीब

मोबाइल क्षेत्र के साथ-साथ ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी भारत तेजी से बढ़ रहा है। अक्टूबर 2025 में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर बढ़कर 99.98 करोड़ हो गए, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 99.56 करोड़ था।

सिर्फ एक महीने में 42 लाख नए ब्रॉडबैंड यूज़र जुड़े। यह आंकड़ा संकेत देता है कि भारत कुछ ही समय में 1 बिलियन ब्रॉडबैंड यूज़र्स वाला देश बन जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
TRAI October 2025 Data: Jio Adds 20 Lakh Users, Airtel Grows, BSNL Surges and Vi Continues to Decline
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X