Home
News

TRAI Report: Jio-एयरटेल ने जोड़े लाखों नए यूजर, Vodafone-Idea और BSNL को बड़ा झटका

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जुलाई 2025 का डेटा जारी कर दिया है और इसमें सबसे बड़ा सरप्राइज मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के आंकड़ों में देखने को मिला। जहां एक ओर जियो और एयरटेल ने लाखों नए ग्राहक जोड़े हैं, वहीं वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को फिर से झटका लगा है। लेकिन असली कहानी नए सब्सक्राइबर जुड़ने की नहीं, बल्कि पुराने ग्राहकों के नेटवर्क बदलने की है।

जुलाई में कुल 1.54 करोड़ यूजर्स ने अपना नंबर दूसरे ऑपरेटर में पोर्ट कराया। यानी टेलीकॉम इंडस्ट्री की ग्रोथ अब सिर्फ नए ग्राहकों पर निर्भर नहीं है, बल्कि कंपनियों के बीच ग्राहकों को खींचने की लड़ाई पर टिकी हुई है। यह ट्रेंड बताता है कि यूजर्स अब ब्रांड लॉयल्टी से ज्यादा बेहतर नेटवर्क क्वालिटी और टैरिफ ऑफर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।

TRAI Report: Jio-एयरटेल ने जोड़े लाखों नए यूजर्स

जियो और एयरटेल की बढ़त

जियो ने जुलाई में सबसे ज्यादा 4,82,954 नए यूजर्स जोड़े। वहीं एयरटेल भी पीछे नहीं रहा और 4,64,437 यूज़र्स ने उसकी सर्विस चुनी। इन दोनों कंपनियों की ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण 5G कवरेज का तेजी से बढ़ना और बेहतर नेटवर्क क्वालिटी माना जा रहा है।

Vi और BSNL को झटका

वोडाफोन-आइडिया ने एक बार फिर सबसे बड़ा नुकसान झेला, जहां 3,59,199 यूजर्स ने नेटवर्क छोड़ दिया। BSNL के भी 1,00,707 ग्राहक कम हुए, जबकि कंपनी हाल ही में साउथ इंडिया में 5G FWA सर्विस का सॉफ्ट लॉन्च कर चुकी है।

साफ है कि सिर्फ नए टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट लॉन्च करना काफी नहीं है, जब तक नेटवर्क एक्सपीरियंस और सर्विस लेवल मजबूत न हों।

मार्केट शेयर की तस्वीर

  • जियो - 41.04% (47.75 करोड़ यूज़र्स)
  • एयरटेल - 33.65% (39.1 करोड़ यूज़र्स)
  • Vi - 17.52% (20.3 करोड़ यूज़र्स)
  • BSNL - 7.77% (9.3 करोड़ यूज़र्स)

यहां साफ दिख रहा है कि जियो और एयरटेल मिलकर 75% से ज्यादा मार्केट पर कब्जा जमा चुके हैं, और बाकी कंपनियां लगातार पिछड़ रही हैं।

5G FWA: नया गेम चेंजर

TRAI की रिपोर्ट में एक और बड़ा पॉइंट सामने आया है। भारत में 5G Fixed Wireless Access (FWA) यूज़र्स की संख्या अब 84 लाख तक पहुंच गई है, जो जून के मुकाबले 6 लाख ज्यादा है। जियो के पास 64 लाख यूज़र्स के साथ सबसे बड़ा शेयर है।

जबकि एयरटेल के पास 19 लाख FWA ग्राहक हैं। यहां भी BSNL और Vi नज़र नहीं आते, जिससे पता चलता है कि नई टेक्नोलॉजी अपनाने की रेस में प्राइवेट कंपनियां उनसे कहीं आगे हैं।

कुल यूजर्स का ग्राफ

जुलाई 2025 तक भारत में कुल 116.35 करोड़ मोबाइल यूज़र्स हो गए हैं, जो जून के मुकाबले मामूली 0.04% की ग्रोथ है। वहीं, मोबाइल और 5G FWA मिलाकर वायरलेस यूजर्स की संख्या 117.19 करोड़ तक पहुंच गई।

TRAI की जुलाई रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि टेलीकॉम इंडस्ट्री की असली जंग नए ग्राहकों को लाने की नहीं, बल्कि मौजूदा ग्राहकों को रोकने की है। जियो और एयरटेल जहां लगातार मजबूत होते जा रहे हैं, वहीं Vi और BSNL को अब सिर्फ सर्विस लॉन्च करने से आगे बढ़कर नेटवर्क भरोसेमंद बनाने और कस्टमर रिटेंशन पर ध्यान देना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
TRAI Report Jio-Airtel Gain Users, Vodafone-Idea & BSNL Struggle as MNP Requests Hit Record High
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X