Home
News

WhatsApp के एंड्रॉयड कीबोर्ड पर अब इस्तेमाल कर सकेंगे ट्रांसजेंडर इमोजी

सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तरह तरह के फीचर्स पेश करता रहता है। वहीं, लोगों को भी यह फीचर्स काफी पसंद आते हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टिकर्स को पेश किया था। जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई कर रहा है। यह स्टिकर्स बातचीत को और भी मजेदार बनाते हैं। वहीं व्हाट्सएप का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक और नया फीचर लॉन्च करने वाली है।

WhatsApp के एंड्रॉयड कीबोर्ड पर अब इस्तेमाल कर सकेंगे ट्रांसजेंडर इमोजी

यह नया फीचर फोटो को डूडलिंग करते समय इमोजी और स्टीकर्स को आसानी से सर्च कर सकेगा। वहीं, WABetaInfo की रिपोर्ट से पता चलता है कि व्हाट्सएप ने अपने इमोजी पैनल में ट्रांसजेंडर प्राइड फ्लैग को जोड़ लिया है। वहीं, कुछ ऐसी इमोजी भी पेश की गई हैं जो दूसरे जेंडर्स का प्रतिनिधित्व करती हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी व्हाट्सएप ट्रांसजेंडर कम्युनिटी सेंटीमेंट के सम्मान में ट्रांसजेंडर इमोजी को जोड़ सकती है। जो काफी अच्छी बात है।

सजेंडर प्राइड फ्लैग शामिल

बताया जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को काफी जल्दी अपने मेन ऐप में रोलआउट कर सकती है। हालांकि व्हाट्सएप ने अभी इस बारें में कोई जानकारी नहीं दी है कि वह कब इस फीचर को रोलआउट करेगी। हालांकि व्हाट्सएप ने एक ट्रिक के जरिए Emojipedia वेबसाइट की मदद से चैट में हिडन ट्रांसजेंडर प्राइड फ्लैग को भी पेश किया है। जिसका इस्तेमाल काफी आसान हो सकेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर को अभी 2.19.56 एंड्रॉयड बीटा वर्जन में ही उपलब्ध कराया गया है। हालांकि अब मैसेजिंग सर्विस ने व्हाट्सएप कीबोर्ड में ट्रांसजेंडर इमोजी फ्लैग को पेश कर दिया है। बता दें, कंपनी ने नया अपडेट 2.19.73 एंड्रॉयड बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया है। हालांकि कंपनी अभी भी अपने प्लेटफॉर्म में झूठी खबरों को फैलने से रोकने के लिए प्रयास कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whatsapp says is that it will launch another new feature soon on its platform. This new feature will be able to easily search emoji and stickers while doodling photos. At the same time, WABetaInfo's report shows that WhatSep has added the Transgender Pride Flag to its Emoji panel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X