Home
News

स्‍ट्रीट लाइटों की जगह पेड़ करेंगे सड़कों पर रोशनी

अब पर्यावरणविदों को शहरों में उपयोग किए जा रहे अंधाधुंध बिजली के उपयोग से चिंतित होने की जरूरत नहीं रह जाएगी, क्योंकि अब रात में रोशनी के लिए स्ट्रीटलाइटों का नहीं बल्कि वृक्षों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे न सिर्फ बिजली उत्पादन में खर्च हो रहे प्राकृतिक संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शहरों में वृक्षारोपण को भी बढ़ावा मिलेगा। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सान फ्रांसिस्को शहर के वैज्ञानिक एवं उद्योगपति ओमरी अमिराव ड्रोरी की मानें तो जीन संशोधन के जरिए ऐसे छोटे वृक्षों का विकास किया जा सकता है जिनसे जुगनू के समान प्रकाश फैलाने वाले प्रोटीन का रिसाव होता रहे। ड्रोरी ऐसे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं जब इस तरह के पौधे रोडलैंपों की जगह लें लेंगे।

पढ़ें: कहीं आपका बच्‍चा साइबर बुलिंग का शिकार तो नहीं

विज्ञान समाचारों की वेबसाइट साइंसन्यूज डॉट ऑर्ग ने ड्रोरी के हवाले से कहा, मेरे विचार से यह बहुत मजेदार होगा। यह पृथ्वी प्रकाश फैलाने वाले पौधों से युक्त एक अधिक खूबसूरत दुनिया बन सकती है।

मजेदार तथ्य यह है कि अमेरिका में 8433 लोग उनके समर्थन में आगे भी आए हैं। किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा की जा रही किसी नेक पहल के लिए इंटरनेट के माध्यम से रुपया इकट्ठा करने वाली संस्था 'क्राउडफंडिंग' की वेबसाइट 'किकस्टार्टर' पर सात जून को समाप्त हुए एक अभियान के लिए इन लोगों ने 484,013 डॉलर इकट्ठे किए हैं।

पढ़ें: रहने को घर नहीं लेकिन बात करते हैं ब्‍लैकबेरी से

ड्रोरी के समर्थकों ने इस शोध के लिए आवश्यक राशि से कहीं अधिक राशि इकट्ठी कर ली है, जिसकी सहायता से ड्रोरी अब अपने अगले अभियान के तहत प्रकाश फैलाने वाला गुलाब विकसित करने के लिए शोध कर सकेंगे। इस तरह जीन संशोधित कर विकसित पौधे बहुत कम रोशनी ही उत्सर्जित करेंगे, लेकिन ड्रोरी का मानना है कि वह रोशनी रात में सड़कों को रोशन करने के लिए पर्याप्त होगी।

Trees One Day Replace Electric Streetlights?

Trees One Day Replace Electric Streetlights?

कुछ ऐसे होगे स्‍ट्रीट लाइट की जगह लेने वाले पेड़

Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X