Home
News

Truecaller Report 2025: भारत में 4168 करोड़ स्पैम कॉल्स, 2026 में AI Voice Scam बनेगा सबसे बड़ा खतरा

Truecaller Report 2025: भारत में डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सर्विसेज जितनी तेजी से बढ़ रही हैं, उतनी ही तेजी से साइबर फ्रॉड और स्कैम कॉल्स का नेटवर्क भी फैलता जा रहा है। अब ये सिर्फ परेशान करने वाली कॉल्स नहीं रहीं, बल्कि लोगों की प्राइवेसी और बैंक अकाउंट तक के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं।

इसी बीच, Truecaller ने अपनी Insights Report 2025 (India Focused) जारी की है, जिसमें सामने आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में spam और scam calls का स्तर अभी भी बेहद गंभीर बना हुआ है।

Truecaller Report 2025: भारत में 4168 करोड़ स्पैम कॉल्स

2025 में 4168 करोड़ Spam कॉल्स

Truecaller की रिपोर्ट बताती है कि साल 2025 में भारतीय यूजर्स को कुल 4,168 करोड़ spam calls मिलीं। यह संख्या दिखाती है कि fraud कॉल्स कितनी बड़ी समस्या बन चुकी हैं।

  • Truecaller ने खुद 1,189 करोड़ कॉल्स को ब्लॉक किया
  • हर spam कॉल औसतन 1.8 मिनट लंबी रही
  • Scam कॉल को रोककर ऐप ने भारत में लोगों का लगभग 21.7 लाख घंटे रोजाना बचाया।

सोचिए, अगर ये कॉल्स ब्लॉक न होतीं तो करोड़ों लोग रोजाना अपना समय और मानसिक शांति दोनों खो देते है।

12,903 करोड़ मैसेज भी आए सामने

रिपोर्ट का दूसरा बड़ा खुलासा यह है कि scammers अब कॉल्स के साथ-साथ SMS पर भी तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं।

  • साल 2025 में भारत में कुल 12,903 करोड़ spam messages भेजे गए।
  • कुछ महीनों में spam calls थोड़ी कम जरूर हुईं, लेकिन साल के दूसरे हिस्से में spam SMS का विस्फोट देखने को मिला।
  • Experts मानते हैं कि scammers अब SMS इसलिए अपना रहे हैं क्योंकि लोग unknown calls को ignore करने लगे हैं।

770 करोड़ Fraud Calls की पहचान

Truecaller ने रिपोर्ट में बताया कि 2025 में करीब 770 करोड़ fraud calls पहचानी गईं। इन कॉल्स में scammers अक्सर खुद को बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, UPI/Payment ऐप प्रतिनिधि या सर्विस सेंटर एजेंट बताकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं।

क्या होता है स्कैम का मुख्य लक्ष्य

  • OTP चुराना
  • Personal जानकारी लेना
  • तुरंत payment करवाना

2026 में बढ़ेगा AI Voice और WhatsApp स्कैम

Truecaller ने 2026 के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक scammers अब ज्यादा advanced और convincing तरीके अपना रहे हैं।

नए Scam Trends 2026:

  • "नेम करेक्शन" और "आइडेंटिटी वेरिफिकेशन" जैसे बहानों से कॉल
  • कॉल्स+ SMS मिलाकर "स्टेप फ्रॉड" टेक्टिक्स
  • सबसे खतरनाक AI-generated voices, जो परिवार के सदस्य जैसी आवाज निकाल सकती हैं
  • Fraudsters अब लोगों को WhatsApp और Telegram पर ले जाकर scam करते हैं, जहां ट्रेकिंग मुश्किल हो जाती है
  • AI voice scams आने वाले समय में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

Truecaller की सलाह: ऐसे रहें सुरक्षित

Truecaller ने यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानी अपनाने की सलाह दी है

  • Unknown नंबर से आई कॉल पर तुरंत भरोसा न करें
  • OTP या बैंक डिटेल कभी शेयर न करें
  • किसी भी अर्जेन्ट पेमेंट रिक्वेस्ट को double-check करें
  • Scam messages के लिंक पर क्लिक न करें
  • WhatsApp पर आए संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक करें

भारत में digital दुनिया जितनी fast grow कर रही है, scammers उतनी ही तेजी से नए तरीके खोज रहे हैं। Truecaller की रिपोर्ट साफ दिखाती है कि spam और fraud calls अभी खत्म होने वाले नहीं हैं।

2026 में AI और messaging ऐप scams के साथ यह खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Truecaller Insights Report 2025: India Received 4168 Crore Spam Calls, AI Voice Scams to Rise in 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X