म्यूजिक लवर्स और गेमर्स के लिए लॉन्च हुए ईयरबड्स, सिर्फ 799 रुपये में मिलेंगे प्रीमियम ऑडियो फीचर्स
इंडियन ऑडियो ब्रांड Truke ने किफायती सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Truke Buds Aura और बड्स एलीट को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने Buds Echo को 1,499 रुपये में पेश किया था।
नए ईयरबड्स का मकसद म्यूजिक लवर्स और गेमर्स दोनों के लिए प्रीमियम ऑडियो फीचर्स को किफायती दाम में उपलब्ध कराना है। अगर आप नए ईयरबड्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन्हें खरीद सकते हैं।

Truke Buds Aura और Buds Elite के खास फीचर्स
Truke Buds Aura
- 13mm के टाइटेनियम ड्राइवर्स के साथ आता है, जो दमदार और रिच साउंड क्वालिटी देता है।
- 70 घंटे की इम्प्रेसिव बैटरी लाइफ के साथ म्यूजिक और कॉल्स का मजा लें।
- फास्ट चार्जिंग से केवल 10 मिनट में 10 घंटे का प्लेबैक।
- ब्लूटूथ 5.4 तकनीक से लैस, जो फास्ट और स्थिर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
- इन्हें स्टाइलिश पर्ल-लाइक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है।
Truke Buds Elite
- 10mm के ड्राइवर्स के साथ बैलेंस्ड ऑडियो एक्सपीरियंस।
- 40ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी, जो गेमिंग के दौरान बेहतरीन ऑडियो सिंक देती है।
- IPX5 रेटिंग के साथ वॉटर और स्वेट-रेसिस्टेंट, जिससे वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटीज में कोई परेशानी नहीं।
- डुअल माइक्रोफोन और PureVoice ENC तकनीक के साथ, शोर-शराबे में भी साफ कॉल क्वालिटी।
- मैट फिनिश और फ्रंट-फेसिंग चार्जिंग इंडिकेटर्स के साथ आता है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
Truke Buds Aura
लॉन्च कीमत- 899 रुपये
सेल- लाइव हो चुकी है।
Truke Buds Elite
लॉन्च कीमत- 799 रुपये
सेल- 12 मार्च से
इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अगर आप बजट में प्रीमियम ऑडियो फीचर्स वाले ईयरबड्स की तलाश कर रहे हैं, तो Truke Buds Aura और Buds Elite आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








