Apple को टक्कर देंगे डोनाल्ड ट्रंप, लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला फोन, कीमत सिर्फ इतनी
Trump Mobile T1: स्मार्टफोन की दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजबूती के साथ कदम रखा है। उनकी कंपनी Trump Mobile ने 'T1' फोन लॉन्च किया है। इस फोन में 6.8 इंच की 120Hz एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूस्ट करता है। T1 Phone में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
स्मार्टफोन में 5000mAH की बैटरी भी दी गई है। इसमें रियर पैनल पर तीन कैमरा मिलते हैं, जिसमें 50MP का मेन सेंसर है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जो मॉडर्न स्मार्टफोन्स में बहुत कम ही देखने को मिलता है।

इसकी कीमत 499 डॉलर (42,983 रुपये लगभग) रखी गई है। कंपनी के अनुसार इस फोन की डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग अमेरिका में की गई है। इस बिक्री सितंबर से शुरू होगी।
सर्विस में और क्या शामिल है?
- अमेरिका के तीन बड़े नेटवर्क (AT\&T, T-Mobile, Verizon) का इस्तेमाल
- 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस (Drive America के जरिए)
- टेलीहेल्थ और मेंटल हेल्थ सपोर्ट
- बिना क्रेडिट चेक के कनेक्शन
- 100 देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग, खासकर उन देशों में जहाँ अमेरिकी मिलिट्री बेस हैं।
Trump Mobile एक MVNO (Mobile Virtual Network Operator) है, यानी यह खुद का नेटवर्क नहीं चलाता बल्कि बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। इससे पहले SmartLess पॉडकास्ट (Jason Bateman, Will Arnett और Sean Hayes द्वारा) ने भी मोबाइल सेवा शुरू की थी।
US Mobile के CEO अहमद खट्टक के अनुसार यह एक ब्रांड बेस्ड सर्विस है, लेकिन इससे मौजूदा बड़े नेटवर्क पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने इसे किसी तरह के राजनीतिक या रेगुलेटरी टकराव से भी इनकार किया है। यह लॉन्च ट्रंप की मई में iPhone और विदेशों में निर्मित इसी तरह के इक्विपमेंट पर कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के बाद हुआ है। ट्रंप ने कुछ दिन पहले टिम कुक से कहा था कि अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन घरेलू स्तर पर ही बनाए जाने चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








