Home
News

Trump Tariff News: ट्रंप का भारत पर टैरिफ वार, कितने महंगे हो जाएंगे iPhones?

अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैक्स विवाद के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका ने कई भारतीय सामानों पर टैक्स को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है, जिससे भारत से होने वाले कई निर्यात प्रभावित होंगे। लेकिन Apple के भारत में बने iPhone फिलहाल इस टैक्स से बचे रहेंगे।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump Tariff News) की सरकार ने अप्रैल 2025 में ही स्मार्टफोन, कंप्यूटर और कुछ खास इलेक्ट्रॉनिक सामानों को टैक्स से छूट दे दी थी। इसी वजह से भारत से अमेरिका भेजे जा रहे iPhone फिलहाल इस टैक्स के दायरे में नहीं आएंगे।

Trump Tariff News: ट्रंप का भारत पर टैरिफ वार

भारत इस समय दुनिया में iPhone बनाने वाला पांचवां सबसे बड़ा देश बन चुका है। भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में iPhone सप्लाई करने के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

Apple ने भी चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत में iPhone का प्रोडक्शन तेज़ी से बढ़ाया है। इससे कंपनी को अलग-अलग देशों में फैक्ट्री लगाने का फायदा मिल रहा है।

क्या होगा अगर iPhone पर भी टैक्स लग गया?

अगर भविष्य में अमेरिका भारत से आने वाले iPhone पर टैक्स लगाने का फैसला करता है तो Apple के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। या तो Apple को अमेरिका में iPhone की कीमत बढ़ानी पड़ेगी, जिससे वहां के ग्राहकों को महंगे फोन खरीदने पड़ेंगे। या फिर Apple को अपने मुनाफे में कटौती करनी होगी, जिससे कंपनी को घाटा हो सकता है।

इतना ही नहीं, Apple भारत से iPhone का निर्यात 40-50% तक कम कर सकता है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगेगा। फिलहाल तो भारत से अमेरिका भेजे जा रहे iPhone पर कोई नया टैक्स नहीं लग रहा है। लेकिन भविष्य में ट्रंप सरकार का अगला कदम क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

iPhone 17 सीरीज का जबरदस्त क्रेज

एपल की आईफोन 17 सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह के रूमर्स सामने आ चुके हैं। इस लाइनअप को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें हर बार की तरह चार मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इस बार नया iPhone 17 Air भी लॉन्च किया जाने वाला है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X