Truvison कंपनी ने पेश किया स्मार्ट टीवी, कीमत सिर्फ 10,990 रुपए
यूरोप की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायेंस कंपनी Truvison ने अपने टीवी पोर्टफोलियों को बढ़ाते हुए एक कदम बढ़ाया है और भारत में अपने टीवी को लॉन्च किया है। यूरोपियन कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट LED TV को भारत में लॉन्च किया है। ये एक गेमिंग बजट स्मार्ट टीवी है जिसकी कीमत 10, 990 रुपए है।

यह बिक्री के लिए भारत के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि अफोर्डेबल कीमत में उन्होंने इस टीवी को कंज्यूमर के गेमिंग एक्सपीरियंस को देखते हुए तैयार किया है। Truvison के गेमिंग टीवी की मॉडल नंबर TW2462 है।
टीवी की खासियतें
स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत है कि ये आपको अफोर्डेबल कीमत में उपलब्ध हो रहा है। इस टीवी को 1080P फुल HD IPS डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसका पैनल A+ ग्रेड है जो यकीनन आपको एक अलग ही अनुभव देगा क्योंकि ये डार्क एरिया को खत्म करके बेहतर क्लैरिटी से मूविंग तस्वीरों को शो करेगा। एक बेहतरीन क्वालिटी में पिक्चरर्स को देखना अपने आप में ही एक दिलचस्प अनुभव है। कंपनी दावा करती है कि दर्शकों के गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए बेहतर बनाने के लिए टीवी के रिस्पॉन्स टाइम और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो को बेहतरीन बनाया है। टीवी की दूसरी खास बात ये है कि 24 इंच TW2462 में बैक-लाइट मोड है जो कि आपकी बिजली बचाने का काम करेगा।
डॉल्बी डिजिटल साउंड

स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी क्वालिटी है इसका डॉल्बी डिजिटल साउंड। डॉल्बी डिजिटल साउंड को सपोर्ट करने के लिए 20 वॉट की स्पीकर्स दिए गए हैं। इन स्पीकर्स के कारण टीवी की ऑडियो-वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर हो जाती है। Truvison का ये स्मार्ट गेमिंग टीवी ग्लोसी फिनिश के साथ पेश किया गया है। जो कि टीवी को एक स्टाइलिश लुक देता है। टीवी को घरों में बेहद आराम से फिट किया जा सकता है। टीवी में कई NES गेम्स इनबिल्ट हैं यानि पहले से ही मौजूद हैं।
टीवी में कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए हैं जिसमें दो यूएसबी पोर्ट और एक HDMI पोर्ट शामिल है। इनकी मदद से आप चाहें तो पेन ड्राइव के ज़रिए या फिर HDD को कनेक्ट करके एचडी क्वालिटी में मूवीज और म्यूज़िक को इन्जॉय कर सकते हैं। बता दें कि अगर आप ये स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो इसे किसी बड़े रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








