Nothing phones को नीचा दिखाने की कोशिश! पैसे का लालच...; नथिंग इंडिया के प्रेसीडेंट ने क्यों कहा ऐसा?
लंदन की टेक कंपनी नथिंग ने हाल ही में अकीस इवेंजेलिडिस को 'नथिंग इंडिया' का प्रेसीडेंट बनाया है। Akis Evangelidis भारत में कंपनी के सभी स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस को लीड करेंगे।
यह खबर ऐसे वक्त में आई है जब कंपनी भारत में मैन्युफैक्चर हुई Nothing Phone (3a) सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार है। हाल ही में उन्होंने एक स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के बारे में बड़ी बात कही है।

Nothing phones को नीचा दिखाने की कोशिश?
नथिंग इंडिया के प्रेसीडेंट के अनुसार, कुछ ब्रांड नथिंग फोन्स को खराब बताने के लिए पैसे दे रहे हैं। मार्केट में नथिंग फोन्स को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद सामने से इनसे पूछा जाता है कि, क्या आप इसका सबूत दे सकते हैं।
इस पर अकीस इवेंजेलिडिस ने कहा कि, सबूत तो नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री में चल रही बातचीत आमतौर पर सही होती हैं। जब फोन लॉन्च होगा तो लोग खुद ही कंपेरिजन कर लेंगे।
कंपनी के लिए बड़ा बाजार है भारत
बता दें, काउंटरप्वाइंट के Q4 2024 इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, नथिंग भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में उभर रहा है, जो साल-दर-साल +577% की वृद्धि का दावा करता है। कंपनी के ज्यादातर डिवाइस ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आते हैं।
जल्द लॉन्च होगी नथिंग 3a सीरीज
कंपनी 4 मार्च को भारत में नथिंग फोन 3a सीरीज को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल रिवील की जा चुकी है। नथिंग फोन 3ए की कीमत लगभग 25,000 रुपये होने की उम्मीद है जबकि नथिंग फोन 3ए प्रो की कीमत 30,000 रुपये होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने कीमतों की जानकारी नहीं दी है।
नथिंग फोन 3ए और 3ए प्रो में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications