ऑटो रिक्शा से सफर करने वाले यह खबर जरूर पढ़े

क्या आप रोज-रोज के ऑटोरिक्शा वालों से किराए को लेकर झगड़ा करते हुए तंग आ चुके हैं। तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि कोच्ची की एक संस्था माइंडहैलिक्स टेक्नोलॉजी ने हाल ही एक अनोखी "टुक-टुक" मीटर मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है।
इस मोबाइल एप्लीकेशन को स्मार्टफोन के अलावा आई ट्युन से आईफोन में भी डाउनलोड किया जा सकता है। बशर्ते उसमें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की सुविधा उपलब्ध हो। यह एप्लीकेशन जीपीएस की मदद से यात्री द्वारा ऑटोरिक्शा में तय की गई दूरी की वास्तविक स्थिति बता देती है, जिसके जरिए यात्रा में लगने वाले भाडे़ का सही आकलन किया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि यह ऑटो फेयर कैलकुलेटर, भारत की पहली मल्टी-प्लेटफॉर्म ऑटो फेयर कैलकुलेटिंग एप्लीकेशन है, जो जीपीएस पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि इस एप्लीकेशन को भारत में कहीं भी ऑपरेट किया जा सकता है। इसे ऑपरेट करने के लिए न तो इंटरनेट की आवश्यकता है और न ही मैनुअल फीडिंग की। यह ब्लैकबेरी, एंड्रॉइड और सिम्बियन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल पर बेहतरी से कार्य करेगा। यह एप्लीकेशन मुफ्त में उपलब्ध है ।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications