Home
News

हिडन राउटर सेटिंग जो किसी ने आपको नहीं बताई होंगी

By Roith

जब भी हम स्‍लो इंटरनेट स्‍पीड या बार-बार वाई-फाई डिस्‍कनेक्‍ट होने से परेशान हो जाते हैं तो हम अक्सर अपने इंटरनेट ्प्रोवाइडर पर सारा दोष मढ़ देते हैं। हालांकि, कई मामलों में समस्या हमारे राउटर से जुड़ी होती है। आज, हम आपको कुछ ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने वाई-फाई के एक्‍सपीरियंस को और बेहतर कर सकते हैं।

वाई-फाई चैनल क्या हैं?

वाई-फाई राउटर्स अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं जिन्हें 'चैनल' कहा जाता है। 2.4 GHz बैंड में 11 चैनल और 5 GHz बैंड में ज्‍यादा चैनल हैं। जब आसपास के कई राउटर एक ही चैनल पर काम करते हैं, जिसकी वजह से स्‍पीड धीमी हो जाती है।

हिडन राउटर सेटिंग जो किसी ने आपको नहीं बताई होंगी

चैनल बदलने से कैसे मदद मिलती है?

ज्‍यादातर राउटर 'ऑटो' मोड पर सेट होते हैं, जो सबसे ज्‍यादा व्यस्त चैनल को सलेक्‍ट कर सकता है। अगर मैन्युअली सही चैनल सलेक्‍ट करते हैं तो इसकी मदद से

1. इंटरफ़ेरेंस कम कर सकते हैं

2. सिग्नल की ताकत बढ़ा सकते हैं

3. स्‍पीड में सुधार कर सकते हैं

कैसे करें राउटर की सेटिंग

1. सबसे पहले अपने राउटर की IP खोजें

2. कंप्यूटर पर "CMD" ओपेन करें

3. इसके बाद यहां टाइप करें ipconfig और Enter दबाएं

4. इसके बाद आपके सामने "डिफ़ॉल्ट गेटवे" नंबर दिखेगा जो आपकी राउटर IP है

5. राउटर एडमिन पैनल पर लॉग इन करें

6. जो भी ब्राउज़र यूज कर रहे हैं उसमें राउटर IP (जैसे, 192.168.1.1) डालें

7. अब यूज़रनेम और पासवर्ड डालें (ज्‍यादातर राउटर का आईडी पासवर्ड "admin" और "password" होता है)

8. वाई-फाई में 2.4 GHz" / "5 GHz" में कनेक्‍शन बदल कर देखें।

9. बेस्‍ट चैनल चुनें इसके लिए 2.4 GHz बैंड के लिए चैनल 1, 6, या 11 को सलेक्‍ट करें

10. 5 GHz बैंड के लिए ज्‍यादातर "ऑटो मोड बेहतर काम करता है

वाई-फाई ऐप का उपयोग करें

1. iOS स्‍टोर पर जाएं "Airport Utility" नाम की ऐप इंस्‍टॉल करें।

2. अगर आप एंड्रॉइड प्‍लेटफार्म यूज़ कर रहे हैं तो "WiFi Analyzer" ऐप डाउनलोड करें

3. ऐप की मदद से आस-पास के राउटरों कौन से चैनल का उपयोग कर रहे हैं उन्‍हें चेक करें।

4. इनमें से सबसे कम व्यस्त चैनल को सलेक्‍ट करें।

5. इसके बाद "Apply" या "Save" ऑप्‍शन पर क्लिक करें

6. राउटर को रीस्‍टार्ट करें।

7. इसके बाद स्पीडटेस्ट.नेट पर जाकर स्‍पीड चेक करें

8.अगर सुधार नहीं हुआ तो फिर से चैनल पर स्विच करें

सही वाई-फाई चैनल को सलेक्‍ट करने से आपका इंटरनेट एक्‍सपीरियंस काफी बेहतर हो सकता है। यह आपके इंटरनेट की स्‍पीड बढ़ा सकता है, इंटरफ़ेरेंस को कम कर सकता है और आपके कनेक्शन को अधिक स्थिर बना सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unlock faster more stable Wi-Fi by tweaking your router's channel settings. Learn to find the least congested channel reduce interference and boost your internet speed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X