समुद्र में समा जाएगा पूरा देश, विदेश मंत्री बोले "मेटावर्स " के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं

साल दर साल हम इंसान प्रकृति से खिलवाड़ करते आ रहे है इसका असर अब दिखना शुरु हो गया है, प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच एक छोटा सा द्वीप है शायद आपमें से कई लोगों ने इसका तक सुना नहीं होगा, तुवालू नाम का ये द्वीप भले ही आज है लेकिल जिस तेजी से पानी का स्तर वहां बढ़ रहा है जल्द ही ये समुद्र में समा जाएगा।
आकड़ो पर नज़र डाले तो 1993 से लेकर अभी तक हर साल यहां 0.5 सेमी पानी का स्तर बढ़ रहा है, यहां की आबादी अब ज्यादा नहीं रह गई है बीते कई सालों में लोग घर छोड़ कर दूसरे देश में बस चुके वहीं बाकी बचे लोगों को वहां की सरकार दूसरे देश में बसाने की योजना बना रही है जिसके लिए पूरे विश्व से तुवालू के विदेश मंत्री साइमन काफे ने मदद मांगी है।
अगर आपको ये तस्वीर याद हो जो सुखियों में काफी छाई थी जिसमें कॉप26 सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री ने एक संदेश जारी किया था जिसमें वे घुटनों के बल पानी में खड़े होकर भाषण दे रहे थे। तुवालू अपने अस्तित्व को बचाने के लिए डिजिटल वर्जन बनाने का प्लान कर रहा है जिसमें वो अपनी संस्कृति अपने द्वीप को दिखाएगा ताकि आगे आने वाली पीढ़ी इसे जान सके।

9 द्वीपो से बने तुवालू में अब तक 12,000 से अधिक लोग आस्ट्रेलिया और हवाई जा चुके हैं, वहीं पूरे डिस्ट्रिक्ट का 40 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब चुका है और बाकी बचा हिस्सा इस सदी अंत तक डूब जाएगा। विदेश मंत्री काफे का कहना है हमें उम्मीद है पूरी तरह से डूबने के बाद तुवालू डिजिटल रूप में एक राज्य बना रहेगा।
मेटावर्स में जाने के बाद तुवालू एक ऐसी दुनिया में बदल जाएगा जहां पर कोई भी जा सकेगा, बस इसके लिए आपके पास एक अच्छी स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। फिलहाल तो तुवालू को पूरी दुनिया से मदद की दरकार है ताकि वो अपने अस्तित्व को बचा सके।


Click it and Unblock the Notifications








