Home
News

आईफोन पर ट्विटर ने शुरू की ट्वीट ट्रैंकिंग प्रणाली

By Rahul

ट्विटर ने आईफोन के लिए अपने एप्प में एक नया फीचर डाला है जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि आपकी ट्वीट कितने लोगों ने पढ़ी, दोबारा ट्वीट की या आपके पोस्ट में दिए लिंक पर क्लिक किया। ट्विटर के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मैनेजर इयान चान ने कहा, "इसके लिए आपको ट्विटर के एनालिटिक्स पेज पर साइन इन करना होगा, ताकि कंपनी आपके मोबाइल आंकड़ों का संग्रहण शुरू कर सके।

सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी वेबसाइट सीएनईटी डॉट कॉम के अनुसार, इसके लिए आपको अपने ट्विटर आईफोन एप्प को अपग्रेड करना होगा।

आईफोन पर ट्विटर ने शुरू की ट्वीट ट्रैंकिंग प्रणाली

इसके बाद अपना ट्विटर एप्प खोलिए और अपने किसी पुराने ट्वीट पर टैप करिए। ट्वीट के बिल्कुल निचले हिस्से में 'व्यू एनालिटिक्स डीटेल्स' नाम से एक लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर जाते ही ट्विटर आपको उस ट्वीट से संबंधित आंकड़े पेश कर देगा।

इसमें इंप्रेशंस की कुल संख्या आपका ट्वीट देखने वालों की कुल संख्या बताता है, जबकि एंगेजमेंट्स के रूप में दी गई संख्या उस ट्वीट के साथ की सभी गतिविधियों, जैसे रीट्वीट या फेवरीट करना, की कुल संख्या दर्शाती है। नीचे खिसकाने पर एंगेजमेंट आंकड़े प्रतिशत के रूप में देखे जा सकते हैं। ट्विटर ने हालांकि अभी यह सुविधा सिर्फ आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले उपकरणों पर ही दी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X