Twitter Blue Tick: Twitter पर अब ब्लू टिक सब्स्क्रिप्शन के लिए करना होगा भुगतान

Twitter Blue Tick: जब से Elon Musk Twitter के बॉस बने है सियासत कुछ गर्म सी है। अब ट्विटर के नए मालिक Elon Musk ने कहा है कि प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन प्रोसेस , जो प्रोफाइल नाम के आगे एक ब्लू टिक ( Blue Tick ) जोड़ता है, को नया रूप दिया जा रहा है। Elon Musk ने एक ट्वीट में इस योजना की घोषणा की जब एक यूजर ने कहा कि बड़ी संख्या में फॉलोवर होने के बावजूद उन्हें ब्लू टिक ( Blue Tick ) नहीं दिया गया था। द वर्ज की रिपोर्ट है कि कंपनी जल्द ही ब्लू टिक ( Blue Tick ) के लिए यूजर से पैसे लेना शुरू करेगी।
Twitter Blue Tick: करना होगा इतने का भुगतान
रिपोर्ट के अनुसार, ब्लू टिक ट्विटर ब्लू मेंबर्स तक ही सीमित होगा - ट्विटर का सब्सक्रिप्शन जो एडिट और अनडू ट्वीट्स जैसे अतिरिक्त बढ़िया और अलग फीचर लाता है। कंपनी कथित तौर पर ब्लू फीस को बढ़ाकर 19.99 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) करने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा, जो उपयोगकर्ता पहले से वेरिफिए है , उन्हें अपने प्रोफ़ाइल पर ब्लू टिक ( Blue Tick ) रखने के लिए ट्विटर ब्लू का सब्सक्राइब लेने के लिए 90 दिनों का समय मिलेगा।
ट्विटर इंजीनियरों पर लटक रही है तलवार
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्विटर इंजीनियरों को ट्विटर वेरिफिकेशन प्रोसेस में सुधार करने के लिए समय सीमा दी गई है या वे अपनी नौकरी खो देंगे। मस्क को फोर्मली रूप से ट्विटर का बॉस बने हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, हालांकि उन्होंने पहले ही कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को निकाल दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए वेरिफिकेशन प्रोसेस पर काम करने वाले कर्मचारियों को 7 नवंबर की समय सीमा पूरी करनी होगी।
इस बीच, एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क आने वाले दिनों में ट्विटर कर्मचारियों की संख्या को कम करने की योजना बना रहा है, लेकिन अभी कुछ साफ़ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications







