ट्विटर में भी इंस्टाग्राम जैसा फोटो फिल्टर जो फोटो को बनाएंगे और खूबसूरत
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर अब अपने उपभोक्ताओं को तस्वीरें साझा करने के लिए नए विकल्प दे रहा है। आईओएस और एंड्रायड इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में अब ट्विटर एप्प ने अपने फोटो फिल्टर ग्रिड की जगह इंस्टाग्राम जैसे सरल और उपयोग में आसान फोटो फिल्टर का विकल्प दिया है।
ओबामा की बेटियों की ड्रेस पर कमेंट पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा

टेकक्रंच के मुताबिक अब ट्विटर के फिल्टर में डबल टैप करके आप साझा की जा रही फोटो को उस रूप में देख सकेंगे, जैसा वह ट्विटर पोस्ट पर दिखाई देखा। ट्विटर का यह नया फोटो फिल्टर सभी आईओएस एवं एंड्रॉयड उपकरणों के उपभोक्ता इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्विटर द्वारा दिए गए जा रहे फिल्टरों में रेडियंट, पॉजिटिव, गोल्डन, फेम, शॉर्क के अलावा डबल टैब स्लाइडर जैसे फीचर दिए गए हैं।
15 बेस्ट स्मार्टफोन जो पिछले महिने छाए रहे स्मार्टफोन बाजार में

ट्विटर इससे पहले 2012 में फोटो फिल्टर ऐप लांच कर चुका है मगर इसकी डिज़ाइन की वजह से इसे लोगों ने नकार दिया। ट्विटर ने स्क्रीन में 9 अलग अलग फिल्टर ऑप्शनों दिए गए हैं जिन्हें सेलेक्ट करने के बाद यूजर फोटो ट्विट कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







