Home
News

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने ट्रंप का अकाउंट किया सस्पेंड, भविष्य के लिए दी चेतावनी

अमेरिका में पिछले कुछ घंटों से काफी हंगामा मचा हुआ है। हालांकि ये हंगामा अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही मचना शुरू हो गया था लेकिन पिछले कुछ घंटों में इसने उग्र रूप अपना लिया है। इस उग्रता को उकसाने वाला काम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं। इस वजह से डोनान्ड ट्रंप का ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी लॉक कर दिया गया है।

ट्विटर

ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कुछ असंवेदनशील ट्वीट्स को हटाने के बाद उनका ट्विटर अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया। ट्विटर के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी डोनाल्ड ट्रंप का आधिकारिक अकाउंट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

ट्विटर ने ट्रंप को दी चेतावनी

ट्विटर ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि नारगिक अखंडता नियम का उल्लंघन करने की वजह से डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर हैंडल ब्लॉक किया गया है। ट्विटर ने आगे कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप अपने तीन ट्वीट को डिलीट नहीं करते हैं तो उनका अकाउंट
घंटे के बाद भी बंद ही रहेगा। इसके अलावा ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो भविष्य में दोबारा कभी ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी किया सस्पेंड

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी किया सस्पेंड

ट्विटर के बाद फेसबुक ने भी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक्शन लिया और 24 घंटे के लिए उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। फेसबुक ने भी भारतीय समयनुसार आज सुबह यह एक्शन लेते हुए कहा कि हमने डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक फेसबुक पेज से दो पॉलिसी नियमों का को उल्लंघन करते हुए पाया है और इसकी वजह से हमने उनका फेसबुक अकाउंट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

इस दौरान वो कोई भी पोस्ट अपने प्लेटफॉर्म से नहीं कर पाएंगे। फेसबुक के ही इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इंस्टाग्राम ने भी जानकारी दी कि उन्होंने भी डोनाल्ड ट्रंप का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप को हार मंजूर नहीं

अब अगर आपको अमेरिका की ताजा ख़बर पता नहीं है तो आप सोच रहे होंगे कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप को क्यों सोशल मीडिया से सस्पेंड किया जा रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार डोनाल्ड ट्रंप को हार की मुंह देखना पड़ा है और जो बेडन ने जीत हासिल की है। अब डोनाल्ड ट्रंप को अपनी हार स्वीकार नहीं है और उनका कहना है कि इलेक्शन में गलत तरीके का इस्तेमाल करके उन्हें हराया गया है। इस वजह से डोनाल्ड ट्रंप लगातार सोशल मीडिया के जरिए ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जिससे उनके समर्थक अमेरिकी संसद के प्रति भड़कते जा रहे हैं।

200 साल बाद अमेरिका में हुआ ऐसा

ट्रंप के समर्थकों ने कल कुछ ऐसा किया जो अमेरिका में पिछले 220 सालों में कभी नहीं हुआ था। ट्रंप के सैकड़ों समर्थकों अमेरिका संसद कांग्रेस को घेर लिया और संसद की दिवारों पर छड़कर, दरवाजों को तोड़ कर,सुरझाकर्मियों से मारपीट करके संसद भवन के अंदर चले गए और काफी हंगामा मचाया। ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस और कैपिटोल हिल्स में जमकर बवाल मचाया। वहां कुछ ऐसा मंजर हो गया कि अमेरिका के नेशनल गार्ड्स को बुलाना पड़ा लेकिन ट्रंप समर्थक उनसे भी भिड़ पड़े। आखिरकार अमेरिकी नेशनल गार्ड्स को बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस छोड़नी पड़ी, लाठियां चलानी पड़ी और गोलियां भी चलानी पड़ी, जिसमें कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

हंगामा होने के बाद ट्रंप की शांति अपील

हंगामा होने के बाद ट्रंप की शांति अपील

इस हंगामे के बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। अमेरिकी कैपिटोल की पुलिस ने बताया कि उस इलाके में एक संदिग्ध पैकेट भी पाया गया है। अपने समर्थकों के इस जबरदस्त हंगामे के बाद ट्रंप ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। ट्रंप ने हंगामा होने के बाद ट्वीट करके कहा कि "मैं सभी से अमेरिकी कैपिटोल में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। आप हिंसा ना करें, हमेशा याद रखें कि हम कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाली पार्टी हैं। कानून और महान पुरुषों और महिलाओं का सम्मान करें, धन्यवाद".

 
Best Mobiles in India

English summary
Twitter blocked his Twitter account for 12 hours after he removed Donald Trump's last few insensitive tweets. After Twitter, Facebook and Instagram have also closed Donald Trump's official account for 24 hours. Twitter tweeted in a tweet that Donald Trump's Twitter handle has been blocked for violating the Narcissistic Integrity Rule.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X