ट्विटर ने डाटा लीक के मामले में यूजर्स को किया सावधान...!
ट्विटर काफी पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग साइट है। जिसका इस्तेमास लोग अपनी बात रखने के लिए करते हैं। ट्विटर के द्वारा हमें दुनियाभर की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म से मिल जाती है। बता दें, ट्विटर ने डाटा लीक को लेकर यूजर्स का आगाह किया है। ट्विटर ने असमान्य डाटा लीक को लेकर यूजर्स को आगाह किया है।

ट्विटर से डाटा लीक
कंपनी ने उन सलेक्टिड यूजर्स को डाटा लीक को लेकर आगाह किया है जो नवंबर बग से प्रभावित थे। इस बग ने ट्विटर के सपोर्ट फॉर्म में ही यूजर्स को प्रभावित किया था। ट्विटर ने इस बात की जानकारी के बारें में नहीं बताया कि असमान्य बग की वजह से उसके कितने यूजर्स प्रभावित हुए थे और कितने यूजर्स का डाटा लीक हुआ था।
फेसबुक की तरह ही ट्विटर के इस डाटा लीक को भी बड़ा डाटा लीक माना जा रहा है। इसमें यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई हैं। लीक के बारें में ज्यादा बात न करते हुए टर ने फिलहाल अकाउंट की संख्या भी साझा नहीं की है।
इस समस्या का किया समाधान: ट्विटर
टेकक्रंच के मुताबिक, ट्विटर के सपोर्ट फॉर्म में असमान्य एक्टिविटी देखी गई थी। इसमें चीन और सऊदी अरब के आईपी एड्रेस से बड़ी तादाद में जानकारी सामने आई है। ट्विटर का कहना है कि हम इस मसले को ठीक कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही फेसबुक में भी काफी बड़ी संख्या में सबसे बड़ा डाटा लीक हुआ था। बता दें, फेसबुक के करीब 8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डाटा लीक हुआ था। फेसबुक ने भी अपने यूजर्स को डाटा लीक की जानकारी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications








