Home
News

Twitter में आया नया इमोजी ऑप्शन, जानिए कैसे करेंगे इस्तेमाल

ट्विटर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। इस ऐप की मदद से आपको दुनिया भर की जानकारी तो मिलती ही है वहीं आप अपने विचारों की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं। ट्विटर ऐप अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए कई अपडेट पेश करता रहता है, जिससे यूजर्स को ऐप चलाने में कोई परेशानी ना हो।

Twitter में आया नया इमोजी ऑप्शन, जानिए कैसे करेंगे इस्तेमाल

बता दें, अब ऐप ने गुरुवार को वेब, आईओएस और एंड्रॉइड के लिए डायरेक्ट मैसेज के लिए इमोजी रिएक्शन को रोल आउट कर दिया है। फेसबुक ने 2017 में अपने मैसेंजर के लिए इस सुविधा को पेश किया था, जिसमें यूजर्स मैसेज करने के साथ इमोजी की मदद से रिएक्शन भी दे सकते हैं।

ऐसे करें नया फीचर इस्तेमाल

अपने प्लेटफॉर्म पर इमोजी रिएक्शन जैसी सुविधा पेश करने के बाद ट्विटर ने खुद इस बात की जानकारी एक पोस्ट करके साझा करी। नए इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल करना काफी आसान है, इसके लिए सबसे पहले आपको मैसेज पर जाना होगा और दिए गए हार्ट बटन पर क्लिक करना होगा, जो कि एक रिएक्शन बटन है।

आप अपने मूड के हिसाब से कोई भी रिएक्शन सेंड कर सकते हैं। इसी तरह यूजर्स मैसेज पर डबल-टैप कर सकते है और पॉप-अप के बाद एक इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपने रिएक्शन्स को वापस ले सकते हैं यानी Undo कर सकते हैं।

DM के मैसेज पर रिएक्शन

ऐसा करने से वो रिएक्शन आपके पास से और जिसने मैसेज भेजा है, वहां से हट जाएगा। एक ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि अगर आप अपने DM के मैसेज पर रिएक्शन इमोजी यूज करते हैं तो सेंडर को नोटिफिकेशन दिया जाएगा। हालांकि अब यह सवाल उठ रहा है कि ट्विटर में एडिट बटन कब पेश किया जाएगा। हालांकि इस बात को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।

ट्वीटर में सोशल मीडिया पर ट्विटर एक बेहद खास प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म ने दुनिया के खास से खास व्यक्ति को आम से आम व्यक्ति के भी सीधे संपर्क में ला दिया है। कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी व्यक्ति तक ट्विटर के जरिए पहुंच सकता है, उससे बात कर सकता है। ट्विटर के इस खास माध्यम का दुनियाभर में कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से ट्विटर अब अपने प्लेटफॉर्म में कुछ बदलाव करने जा रहा है।

इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोग प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करने लगे हैं। हालांकि ये सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है लेकिन अब पहले से कुछ ज्यादा हो गया है। इस वजह से ट्विटर ट्वीट करने के कुछ नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। ट्विटर के वाइस प्रेसिडेंट डेंटली डेविस ने कहा कि हम ट्विटर के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कुछ कदम उठाने जा रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Twitter is the most used app in the world. With the help of this app, you not only get information from all over the world, you can also express your thoughts. The Twitter app keeps offering many updates to improve its platform, so that users do not have any problem running the app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X