Home
News

Twitter New CEO: जानिए कौन हैं लिंडा याकारिनो, ट्विटर सीईओ की मिल सकती है जिम्मेदारी

Twitter New CEO: लिंडा याकारिनो को मिल सकती ट्विटर सीईओ की जिम्मेदारी

Twitter New CEO: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि, वे ट्विटर का सीईओ पद जल्द ही छोड़ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि, उन्हें ट्विटर का नया सीईओ मिल गया है, जो कुछ हफ्तों के अंदर काम शुरू कर देगी। जिसके बाद ट्विटर के नए सीईओ को लेकर अटकलें तेज हो गई है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एनबीसी यूनिवर्सल की प्रमुख​ लिंडा याकारिनो को ट्विटर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, मस्क ने अभी नाम का खुलासा नहीं किया है।

जानें कौन हैं लिंडा याकारिनो

दरअसल ट्वीटर के सीईओ पद की रेस में जिनका नाम सबसे पहले नंबर पर है वह लिंडा याकारिनो साल 2011 से एनबीसी यूनिर्वसल के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। जहां से उन्होंने लिबरल आर्ट और टेली कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। लिंडा कंपनी की अध्यक्ष, ग्लोबल एड और साझेदारी के तौर पर काम करती हैं। एनबीसी यूनिर्वसल में लिंडा याकारिनो टॉप एडवरटाइजिंग सेल एग्जीक्यूटिव भी हैं। इससे पहले वे मनोरंजन और डिजिटल एड डिपॉर्टमेंट में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे टर्नर में भी 19 साल तक काम कर चुकी है। यहां उन्होंने कार्यकारी उपाध्यक्ष, सीईओ, विज्ञापन हेड और अधिग्रहण हेड के रूप में काम किया था।

एक रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि, याकारिनो ने कुछ समय पहले अपने साथियों ट्विटर की सीईओ बनने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने अपने दोस्तों से अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि, वह ट्विटर की सीईओ बनना चाहती है, जिसे मस्क जल्द ही पूरा कर सकते हैं।

लगभग 44 अरब डॉलर में मस्क ने खरीदा था ट्विटर

पिछले साल अक्टूबर में लगभग 44 अरब डॉलर में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसमें कई बदलाव किए जो लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ था। ट्विटर खरीदते ही मस्क ने सबसे पहले सीईओ पद से पराग अग्रवाल को हटाया था। वो भारतीय मूल के हैं और आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी। उनके अलावा ऑफिसर्स- चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नेड सहगल और लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी मस्क ने नौकरी से निकाल दिया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk has announced to leave the post of Twitter CEO soon. He has tweeted this information from his own tweet handle. Since then, the name of Linda Yacarino as the new CEO has become the fastest in the discussions.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X