Twitter ने वापस लगाया वेंकैया नायडू के पर्सनल हैंडल पर Blue Tick
ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल @MVenkaiahNaidu से ब्लू बैज या ब्लू टिक को हटा दिया। हालांकि, भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल @VPSecretariat, जिसके 9.3 लाख फॉलोअर्स हैं, पर ब्लू टिक अभी भी लगा हुआ है। वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस कारण अब यह खबर तेजी से फैल रही है कि आखिर Twitter ने यह कदम क्यों उठाया। लेकिन अभी उनके हैंडल पर दुबारा ब्लू टिक आ चुका है।

बता दें कि अभी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक वापस आ चुका है।
हालांकि इससे पहले उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने पुष्टि की और कहा, "ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल से ब्लू बैज वापस ले लिया।"
साथ ही एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "वेंकैया नायडू का पर्सनल अकाउंट छह महीने से एक्टिव नहीं था और अब Twitter Blue Tick हटा दिया है।"
क्या है Twitter Blue Tick?
ट्विटर पर ब्लू टिक लोगों को यह बताता है कि हैंडल ऑथेंटिक है। ब्लू टिक प्राप्त करने के लिए, एक ऑथेंटिक अकाउंट, उल्लेखनीय और सक्रिय होना जरूरी है। इस प्रकार ट्विटर उन्हीं को वेरिफ़ाई करता है जिनका खाता उल्लेखनीय, ऑथेंटिक और एक्टिव होता है।
वर्तमान में ट्विटर ने 2017 के बाद से Twitter Verification को दुबारा शुरू किया जिसमें सरकारी कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, खेल और गेमिंग, कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य इंफ्लुएंसर की श्रेणी शामिल हैं।
ट्विटर ब्लू टिक कब हटा सकता है?
Twitter किसी भी समय और बिना किसी सूचना के किसी ब्लू टिक को हटा सकता है।
लोग ब्लू टिक या बैज कभी भी खो सकते हैं यदि वे अपना खाता नाम (@handle) बदलते हैं, और खाता में अधूरी जानकारी या एक्टिव नहीं है तो कभी भी ट्विटर उस हैंडल से ब्लू टिक को हटा सकता है। इस प्रकार हम यह कह सकते है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हैंडल से ब्लू टिक हटाने का कारण एक्टिव न रहना ही है। क्योंकि उनके हैंडल से आखिरी बार कोई ट्वीट 23 जुलाई 2020 को किया था लेकिन अब उनके @MVenkaiahNaidu पर ब्लू टिक देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








