ट्विटर वेरिफिकेशन: Twitter ने दुबारा शुरू किया वेरिफिकेशन प्रोसेस
• 2017 से ट्विटर ने ब्लूटिक के लिए वैरिफिकेशन बंद कर रखा है
• ट्विटर ने दोबोरा शुरु किया वेरिफिकेशन
• ब्लू टिक मार्क लिए भर कर सकते है रिक्वेस्ट फार्म
बीते दिनों ट्विटर ने 2017 के बाद यानि 4 साल बाद ट्विटर वेरिफिकेशन को दोबारा शुरू किया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद Twitter ने वेरिफिकेशन फॉर्म को बंद किया। लेकिन अब उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो लोग फॉर्म द्वारा Blue Tick की रिक्वेस्ट के लिए अप्लाई नहीं कर पाए थे, अब वो भी अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि ट्विटर ने अब दुबारा वेरिफिकेशन फॉर्म को ओपन कर दिया है।

गौरतलब हो कि 2017 से ट्विटर पर ब्लूटिक के लिए रिक्वेस्ट नहीं की जा सकती थी क्योंकि ट्विटर ने कुछ विवादों के कारण ब्लू बैज (ट्विटर वेरिफिकेशन) के लिए फॉर्म को बंद कर दिया था। लेकिन जनवरी 2021 में यह खबरें सामने आई थी कि ट्विटर जल्द ही ब्लू टिक वेरिफिकेशन को शुरू करने वाला है और आखिरकार मई में इसके फॉर्म को रोल आउट किया। लेकिन एक हफ्ते बाद दुबारा बंद कर दिया गया था।
हालांकि Twitter ने इस बार फॉर्म को काफी अच्छे ढंग से रोल आउट किया है। इस बार इसमें अलग-अलग कैटेगरी दी गई है जिसमें जरूरी जानकारी फिल आउट करके फॉर्म को भरा जा सकता है। और फिर ट्विटर की टीम उसे मैनुअली रिव्यू करती है।
जो लोग ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए एलिजिबल होते हैं उन लोगों को ब्लू टिक मिल जाता है और जो लोग एलिजिबल नहीं होते हैं उनका रिजेक्ट हो जाता है। साथ ही अब दोबारा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्विटर ऐसे ही रिक्वेस्ट फॉर्म को बंद और चालू करता रहेगा क्योंकि कहां जा रहे हैं कि वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट को ट्विटर की टीम मैनुअली रिव्यु करती हैं इस कारण ज्यादा रिक्वेस्ट आने के कारण फॉर्म को बंद करना पड़ता है।
इस प्रकार यदि आपको भी लगता है कि आप भी ट्विटर वेरिफिकेशन प्रोग्राम में एलिजिबिलिटी के अंदर आते हैं तो आप भी अपने अकाउंट में जाकर वेरीफाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं और कुछ दिन बाद Twitter Verification की टीम उसे रिव्यू करके कॉंटेक्ट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








