Home
News

Twitter Verification: ट्विटर ने शुरू किया Blue Badge Verification, ऐसे करें अप्लाई

यदि आप भी ट्विटर वेरिफिकेशन (Twitter Blue Badge Verification) के लिए योग्य है तो अब आप भी इसके लिए अप्लाई कर सकते है। जी हाँ, Twitter ने इसकी गुरुवार को घोषणा की कि अब सार्वजनिक रूप से (Twitter Verification) वेरिफिकेशन फॉर्म ओपन कर दिया है। 2017 में पब्लिक वेरिफिकेशन फॉर्म को बंद कर दिया था और अब नए सिरे से इसकी शुरुआत की है।

Twitter Verification: ट्विटर ने शुरू किया Blue Badge Verification, ऐसे करें अप्लाई

कौन है Twitter Verification के लिए Eligible

ट्विटर पर वेरिफिकेशन के लिए योग्यता प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति या कंपनी को छह श्रेणियों में से एक के मानदंड में फिट होना जरूरी है अर्थात् government; companies, brands, और organisations; news organisations और journalists; entertainment; sports और gaming; activists, organisers, और अन्य influential व्यक्ति Twitter Verification के लिए Eligible होंगे। साथ ही ट्विटर के लिए भी आपके पास एक ऐसा खाता होना जरूरी है जिसमें एक प्रोफ़ाइल नाम, प्रोफ़ाइल फोटो और एक कन्फर्म्ड ईमेल या फ़ोन नंबर होना जरूरी है।

साथ ही आपका हैंडल ट्विटर पिछले छह महीनों के भीतर एक्टिव होना भी जरूरी है और कोई भी पॉलिसी वायलेशन भी नहीं होना चाहिए, तभी आप इसके लिए योग्य होंगे।

ट्विटर पर वेरिफाई के अप्लाई कैसे करें?

ट्विटर ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, हालांकि अभी सभी को वेरिफिकेशन का फॉर्म नहीं मिल रहा है लेकिन कुछ यूजर्स को ऐसा मिल गया है। और बाकी सभी यूजर्स को अगले कुछ हफ्तों में अकाउंट सेटिंग्स टैब में Verification Request का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।

एक बार जब वेरिफिकेशन का फॉर्म खुल जाएगा तो आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसमें आपको अपनी कटेगरी सेलेक्ट करनी होगी और फिर बाकी विवरण भरना होगा, जैसे वेबसाइट, 3 न्यूज़ लिंक्स जो 6 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा 1 सरकारी डॉक्यूमेंट (पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेन्स हो तो अच्छा) देना होना।

इसके बाद Twitter अकाउंट को रिव्यू करेगी और अगर वेरिफिकेशन के लिए फिट बैठेंगे तो ब्लू टिक मिल जाएगा, नहीं तो 30 दिन बाद दुबारा अप्लाई कर पाएंगे। तो अगर आपके हैंडल में भी वेरिफिकेशन का ऑप्शन खुल गया है तो आप भी अभी अप्लाई कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also eligible for Twitter Blue Badge Verification, now you can apply for this too. Yes, Twitter announced on Thursday that it has now publicly opened the Twitter Verification form. In 2017, the public verification form was stopped and now it has been started fresh.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X