ट्विटर ने हमेशा के लिए सस्पेंड किया डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट
ट्विटर ने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने इस कदम को उठाते हुए कहा कि, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक अकाउंट @realDonaldTrump के अकाउंट के ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। ट्विटर ने कहा कि हमने उनके अकाउंट से हाल में किए गए ट्वीट्स को देखा और उससे हिंसा को भड़कावा मिलने वाले जोखिम को देखते हुए उनके अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड
ट्विटर ने इसके आगे कहा कि हमने इस हफ्ते की भयानक घटनाओं की वजह से बुधवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि ट्विटर के नियमों का दोबारा उल्लंघन करने पर डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा".
आपको बता दें कि बीते बुधवार को अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी घरेलू घटना घटी थी, जब डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर ही हमला कर दिया और उसे चारों तरफ से घेरकर, संसद की दिवार फानकर संसद भवन यानि अमेरिकी कैपिटल्स के अंदर घुस गए और वहां मौजूद अमेरिकी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
ट्विटर का किया गलत इस्तेमाल
अंतत: अमेरिकी पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगा दिया गया और अमेरिकी लोकतंत्र की पूरी दुनिया में बड़ी बदनामी हो गई।
इस घटना का जिम्मेदार कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को माना जा रहा है क्योंकि वो हाल ही में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार से नाराज है और उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने जो बाइडन पर गलत तरीके से जीत हासिल करने का आरोप लगाया है और इस वजह से वो अपने ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया अकाउंट और भाषणों के जरिए अपने समर्थकों को लगातार भड़का रहे थे और उसका नतीजा पूरी दुनिया ने देखा।
फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी किया सस्पेंड
इस वजह से अब ट्विटर ने उनके अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी पहले उनके अकाउंट को 24 घंटे के लिए ही सस्पेंड किया था लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








