Twitter ने किया कंफर्म, जल्द ही 140 कैरेक्टर लिमिट से मिलेगा छुटकारा
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। ट्विटर जल्द ही ट्वीट के लिए 140 कैरेक्टर की लिमिट को बढ़ाने वाला है। इसकी जानकारी खुद कंपनी के को फाउंडर जेक डोर्सी ने दी। बता दें कि ट्विटर की पहचान अभी तक इसका कैरेक्टर लिमिट होना ही है। हालांकि ट्वीट करने में कई बार जरूरी बातें छूट जाती थीं और यूजर को अपनी बात को 140 कैरेक्टर में ही लिखना होता था।

ट्विटर के कोफाउंडर जेक ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जो 280 केरैक्टर्स का था। इसमें ट्वीट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी की ट्वीट लिमिट की टेस्टिंग शुरू कर की जा चुकी है और जल्द ही ट्विटर यूजर्स को 280 करैक्टर्स वाले ट्वीट करने की सुविधा मिलेगी। ट्विटर पर कई बार यूजर्स को अपनी बात के लिए शॉर्टकट शब्दों का प्रयोग करना पड़ता था। इसके अलावा यूजर्स को एक ही मुद्दे पर कई ट्वीट करने होते थे, क्योंकि अक्षरों की लिमिट की वजह से एक ट्वीट में सबकुछ नहीं लिखा जा सकता था।
बता दें कि इससे पहले 2016 में भी केरैक्टर की संख्या 10 हजार करने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय कंपनी के सीईओ और को फाउंडर जैक डोर्सी ने ही इस अपडेट को रोलआउट करने से रोक लिया था। अब ट्विटर को अपने इस कदम के बाद भरोसा है कि केरैक्टर सीमा बढ़ाने से ट्वीटर पर ज्यादा लोग जुड़ेंगे और पुराने यूजर्स ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








