Home
News

PUBG खेलते-खेलते ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, दोनों की हुई मौत

आजकल पबजी के बारे में रोजाना कोई ना कोई ख़बरें सामने आती रहती है। इन ख़बरों में ज्यादातर नकारात्मक ख़बरें ही होती हैं। इस बार भी ऐसी ही एक बुरी और दुखदायी ख़बर सामने आई है। दरअसल पबजी खेलने की वजह से दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

PUBG खेलते-खेलते ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, दोनों की हुई मौत

यह घटना महाराष्ट्र के हिंगोली जिले की है। महाराष्ट्र पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना हिंगोली जिले के खाटकली बायपास पर हुई है। दरअसल, 24 वर्षीय नागेश गोरे और 22 वर्षीय स्वपनिल अन्नपूर्णे ट्रेन ट्रैक के पास पबजी खेल रहे थे। इस दौरान वहां हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस गुजरी और वो दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। यह बीते रविवार की घटना है।

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार रेलवे पुलिस ने हादसे के बाद देर रात में युवकों के शव को बरामद कर लिया था। उसके बाद हिंगोली थाने में इस हादसे के लिए एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया था। आपको बता दें कि पबजी की वजह से होने वाली ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हमने आपको ऐसी कई घटनाओं के बारे में बताया है। पबजी की वजह से कई युवक हादसों के शिकार हो रहे है तो कई लोग इसकी लत की वजह से आत्महत्या तक कर रहे हैं। बच्चों की मानसिक स्थिति ख़राब हो रही है। ऐसे में पबजी और ऐसे सभी हिंसक गेमों के खिलाफ केंद्र सरकार को कुछ सोचने की सख़्त जरूरत है।

हालांकि भारत के कुछ राज्यों में इस गेम के खिलाफ कुछ कड़े एक्शन लिए गए हैं। गुजरात में इस गेम को बैन कर दिया गया है। जिसके बाद नियम तोड़ने की वजह से सूरत और अहमदाबाद से कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। वहीं दिल्ली में भी सरकार ने कुछ नए नियम बनाएं हैं और माता-पिता से भी अपील की है कि इस गेम से बच्चों को दूर रखें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays, we are listening so many news of PUBG. There are mostly negative stories in these stories. This time even such a bad and sad news came out. Actually, due to playing PB, two youths got hit by the train and they died.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X