Home
News

सोशल मीडिया में छाया यूएई बैंक

खाड़ी क्षेत्र का नामी बैंक अमीरात एनबीडी सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों पर बैंक की सकारात्मक छवि बनाने की कोशिश कर रहा है। बैंक ने अगस्त 2012 में सोशल मीडिया का सहारा लिया और फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से फीडबैक की शुरुआत की थी।

पढ़ें: एप्‍पल आईफोन 5एस और 5सी के बारे में जाने कुछ जरूरी बातें ?

फेसबुक पर बैंक की कोशिश सफल रही। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमीरात एनबीडी पहला बैंक था जिसके पास अगस्त 2013 में एक लाख 22 हजार फैंस थे। बैंक अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एट अमीरात एनबीड पर बैंक से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी अपडेट कर रहा है। इसके अलावा बैंक का एक अन्य ट्विटर अकाउंट एट ईएनबीडी डील पर भी विशेष ऑफर, डिस्काउंट, बेस्ट डील सहित अन्य जानकारी प्रदान कर रहा है।

पढ़ें: एप्‍पल आईफोन 5एस और 5सी के बारे में जाने कुछ जरूरी बातें ?

बैंक द्वारा शुरू किए गए ट्विटर अकाउंट को शुरुआत से अब तक इसे फॉलो करने वालो की संख्या 100 गुना तक बढ़ कर 16 हजार को पार कर गई है। अमीरात बैंक ने फोटोग्राफी को बढ़ावा देने व प्रतियोगिता करवाने के लिए एक मंच भी प्रदान किया है। इसे पिछले वर्ष ही 41वें राष्ट्रीय दिवस पर शुरू किया गया था। इस कोशिश का बेहतर रिस्पांस मिला। अब तक इसमें एक हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।

पढ़ें: 11,399 रुपए में मिल रहा है आईफोन

सोशल मीडिया में छाया यूएई बैंक

बैंक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू की गई कोशिश का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। 70 फीसदी ग्राहकों से जुड़े हुए अधिकतर मुद्दों को कुछ की घंटों में ही सुलझा लिया जाता है। बैंक के व्यापार व ग्राहक अनुभव अधिकारी विक्रम कृष्णा ने कहा, "अमीरात एनबीडी प्रौद्योगिकी, इन्नोवेशन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ग्राहकों को हर प्रकार की सुविधा देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ग्राहक सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जीवनशैली में बदलाव ला रहे हैं। इनकी मदद से उन तक पहुंच बनाने के लिए हमें सोशल मीडिया का सहारा लेना होगा।"

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X