Home
News

ये कैब सर्विस इस फेस्टिव सीजन पर दे रही है 50% डिस्काउंट

By Neha

कैब सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी उबर इस बार अपने यूजर्स के लिए डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में उबर पूल के जरिए यात्रा करने पर पैसेंजर्स को 50 परसेंट तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इस ऑफर का फायदा दिल्ली, गुड़गांव, नोयडा और गाजियाबाद में उबरपूल का इस्तेमाल करने वाले लोग ही कर पाएंगे।

ये कैब सर्विस इस फेस्टिव सीजन पर दे रही है 50% डिस्काउंट

ये उबरपूल ऑफर सिर्फ 30 सितंबर शनिवार तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक उठाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसके लिए पैसेंजर्स को किसी प्रोमो कोड का सहारा नहीं लेना होगा, बल्कि सीधे किराये में से ही 50 फीसदी डिस्काउंट उन्हें मिलेगा। कंपनी ने अपने इस प्लान के बारे में बताया कि 59 रुपए में 9 किलोमीटर तक और 99 रुपए में 19 किलोमीटर तक इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वहीं अगर पैसेंजर की डेस्टिनेशन और ड्ऱॉप लोकेशन अलग होगी तो इस डिस्काउंट का फायदा नहीं उठाया जा सकेगा और पैसेंजर को यात्रा का वास्तविक किराया चुकाना होगा। उबर का कहना है कि लोअर फेयर उन पैसेंजर्स के लिए नहीं होगा, जो डेस्टिनेशन चैंज करेंगे, तय मार्ग के अलावा दूसरे मार्ग से सफर तय करेंगे या वेटिंग टाइम से ज्यादा कैब को इंतजार कराएंगे।

साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि उबर पूल डिस्काउंट का फायदा तब ही लिया जा सकेगा, जब यात्रा में कम से कम दो लोग होंगे। इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से टर्मिनल तीन के बीच उबर पूल में ये ऑफर वैलिड नहीं होगा। उबर के इस ऑफर के बाद इसकी कड़ी प्रतियोगी ओला भी अपने पैसेंजर्स के लिए प्लान पेश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Uber Announces Festive 50% Discounts offer. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X