Home
News

Uber ने भारत में राइडर्स के लिए 'ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर' फीचर किया लॉन्च ,जाने कैसे करता है काम

Uber ने भारत में 'ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर' फीचर किया लॉन्च

Uber ने मंगलवार को एक नई तकनीक-इनेबल सिक्योरिटी फीचर्स 'ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर' लॉन्च किया है, जिसे राइडर्स को हैदराबाद में सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर राइडर्स को हर उबर ट्रिप की शुरुआत में बकल-इन करने के लिए प्रेरित करेगा। कंपनी आने वाले महीनों में इस फीचर्स को और सभी शहरों में लॉन्च करने का प्लान बना रही है।

सूरज नायर ने दी जानकारी

सूरज नायर, सुरक्षा संचालन प्रमुख, उबर इंडिया और दक्षिण एशिया ने एक बयान में कहा "हम हैदराबाद में ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर लाकर खुश हैं। हमारा मानना ​​है कि यह नया फीचर्स गाड़ी में बैठने वाले लोगों को अपनी सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक सही रीका होगा, और हम हैदराबाद में सड़क सुरक्षा पर इसके अच्छे प्रभाव को देखकर काफी खुश हैं।

इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि 'ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर' एक उद्योग-पहली विशेषता है जिसका उद्देश्य पिछली सीटों पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले लोगों के कारण होने वाली चोटों को कम करके प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा को बढ़ाना है।

Uber ने भारत में 'ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर' फीचर किया लॉन्च

कैसे ऑडियो सीटबेल्ट रिमाइंडर करेगा काम

एक बार जब कोई राइडर उबर ट्रिप बुक करता है और गाड़ी के अंदर जाता है, तो ड्राइवर का फोन एक ऑडियो रिमाइंडर चलाएगा, जो राइडर्स को "अपनी सुरक्षा के लिए पिछली सीट बेल्ट का उपयोग करने" के लिए कहेगा।

साथ ही, कंपनी के मुताबिक, गाड़ी में बैठने वाले को उसके फोन में एक इन-एप पुश नोटिफिकेशन मिलेगा, जो उसे ट्रैवल शुरू होने से पहले बकल-इन करने की याद दिलाती है।

भारत पहला देश है जहां ऊबर सवारों को याद दिलाने के लिए ह्यूमन वॉइस और इन-ऐप नोटिफिकेशन का प्रयोग कर रहा है। अन्य देशों में कंपनी ने सिर्फ रिमाइंडर के तौर पर इस नोटिफिकेशन साउंड का इस्तेमाल किया है।

फिलहाल इस फीचर को हैदराबाद में ही पेश किया गया है। इन फीचर्स के आने से पीछे बैठे लोगों को भी दुर्घटना के समय कम चोट लगेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company informed that the 'Audio Seatbelt Reminder' is an industry-first feature that aims to enhance safety on the platform by reducing injuries caused by occupants not wearing seat belts on the rear seats.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X