Uber का नया सब्सक्रिप्शन प्लान भारत में लॉन्च, मिलेंगे ढेरों फायदें
Uber One: उबर ने भारत में 'Uber One' नाम से नया सब्सक्रिप्शन प्रोगाम लॉन्च किया है। यह प्रोगाम मंथली और एनुअल दोनों सब्सक्रिप्शन प्लांस ऑफर करता है, जो पहले से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में उपलब्ध थे।
अब इस भारत में पेश किया गया है, जिससे यूजर्स को उबर राइड्स, डिलीवरी और अन्य सर्विसेस पर एक्सक्लूसिव बैनेफिट्स मिलेंगे। इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को डिस्काउंट्स और अन्य फायदें प्राप्त होंगे।

Uber One क्या है-
उबर वन भारत में उबर की नई सदस्यता योजना है, जो राइड पर छूट, प्रायोरिटी सहायता और खास ऑफर जैसे फायदें देती है। यूजर मंथली 149 रुपये, तीन महीने के लिए 349 रुपये और एक साल के लिए 1,499 रुपये तीन प्लांस में से चुनाव कर सकते हैं।
सब्सक्राइबर्स प्रति ट्रिप पर 150 रुपये तक Uber क्रेडिट भी कमा सकते हैं, जो राइड्स की लागत को कम करने में भी मदद करता है। हालांक, मेंमबरशिप कैंसिलेशन केवल वार्षिक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, और कैंसिल होने पर सभी क्रेडिट और लाभ खत्म हो जाते हैं।
Uber One की देश में कीमत-
जैसा कि, हमने आपको बताया कि, उबर वन की मंथली कीमत 149 रुपये है, जबकि सलाना प्लान 1,499 रुपये है। कुछ यूजर्स को मंथली प्लान पर 50% तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जबकि वर्तमान में 33% का डिस्काउंट चल रहा है, जिससे इसकी मंथली प्लान की कीमत 99.83 रुपये हो जाएगी।
Uber One सब्सक्रिप्शन के बैनेफिट्स-
उबर वन सब्सक्रिप्शन के तहत अपने ग्राहकों को कई फायदें भी दे रहा है। बता दें, उबर की सभी सर्विसेस पर 10% तक की छूट मिलती है, जो बाद की राइड्स पर इस्तेमाल की जा सकती है। इसके उबर वन सदस्यों को कस्टमर सपोर्ट में प्रायोरिटी दी जाती है।
इसके साथ ही तीन महीने का मुफ्त जोमैटो गोल्ड सब्सक्रिप्शन मिलता है। उबर वन यूजर को टॉप-रेटेड ड्राइवर मिलते हैं, जिससे राइड्स आसानी से मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications