Covid-19: लॉकडाउन में उबर कैब आपके घर तक पहुंचाएगा फ्लिपकार्ट से खरीदा हुआ जरूरी सामान
कोरोना वायरस की वजह से भारत को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। इसकी वजह से लोग ऑनलाइन सामान भी नहीं मंगवा पा रहे हैं। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए अब उबर कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। उबर ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनशिप की है। अब फ्लिपकार्ट से मंगाया गया जरूरी सामान उबर कैब सर्विस के द्वारा यूज़र्स के घर तक पहुंचाया जाएगा।

उबर पहुंचाएगा फ्लिपकार्ट का सामान
इस सर्विस को दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर के लोगों के लिए शुरू किया गया। इन तीन शहरों में रहने वाले लोग अगर फ्लिपकार्ट से किसी भी जरूरी सामान को खरीदेंगे तो उनका सामान उबर कैब सर्विस के जरिए डिलीवर किया जाएगा।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी करने से पहले उबर कंपनी ने Big Basket और Spencer के साथ भी साझेदारी की थी। इन दोनों जगहों से भी खरीदें गए जरूरी सामान को उबर अपनी कैब के जरिए लोगों तक पहुंचा रहा है। अब फ्लिपकार्ट का सामान भी पहुंचाने का काम उबर कंपनी की कैब करेगी।
नहीं लगेगा कोई एक्सट्रा चार्ज
हालांकि, फिलहाल इस सर्विस को सिर्फ तीन शहरों यानि दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में ही चालू किया गया है लेकिन आने वाले वक्त में इस सर्विस को बाकी शहरों में भी चालू किया जा सकता है। फिलहाल, इस बारे में उबर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा या बयान जारी नहीं किया गया है। उबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर प्रभजीत सिंह ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी काम इसलिए किए जा रहे हैं ताकि लॉकडाउन में लोगों को अपने घरों से निकलने की जरूरत ना पड़ें। ताकि नोवल कोरोना वायरस को फैलने से बचाया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस सर्विस के दौरान और इसके लिए किसी भी तरह का कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं किया जाएगा। इस डिलीवरी के लिए जो भी पैसे कमाएं जाएंगे, वो सब ड्राइवर्स की ही दिए जाएंगे। भारत में दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक भारत में 4,421 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुकी है। इसमें अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कई लोगों को ठीक भी कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








